Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

BR गार्डन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर BJP नेता यशवीर डागर ने गर्म की NIT की राजनीति

NIT-Faridabad-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद, 14 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी पार्टी एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आज वरिष्ठ भाजपा नेता यशवीर डागर ने संजय कालोनी स्थित बी.आर. गार्डन में ली। इस मौके पर श्री डागर ने आए हुए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को मकर संंक्रांति पर्व की बधाई देते हुए आगामी नगर निगम व 2024 होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मिशन 2024 पर चर्चा की। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने यशवीर डागर की जमकर तारीफ़ की और कहा वो सुख दुःख में हमेशा हमारे साथ दिखे और उनसे अनुरोध किया कि वो इस बार क्षेत्र से चुनाव लड़ें और क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ हैं। 

इस मौके पर यशवीर  डागर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी चुनावों को लेकर जी-जान से मेहनत करें और नगर निगम तथा विधानसभा चुनावों में पुन: भाजपा सरकार बनाने का काम करें। मुख्यमंत्री मनोहरलाल व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम करें। वैसे आज की इस बैठक के बाद एनआईटी की राजनीति गरम होना स्वाभाविक है और चर्चाएं भी शुरू हो गईं हैं। 

आज इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संतोष धनकड़, शेर सिंह भाटिया, तिलक कथूरिया, राजपाल दहिया, नंगला मंडल अध्यक्ष  कविंद्र चौधरी, पूर्व जवाहर मंडल अध्यक्ष रमेश बिष्ट, आशाराम शेखावत, भाई बिट्टू बजरंगी, भाई रोशन सिंह रावत, सुंदर लाल चुग, जगदीश मारवाड़ी, भाई राजेश लखेरा, भाई रमेश धीमान, भाई परवीन शर्मा, भाई कमल कालिया, पूर्व पाली मंडल अध्यक्ष भाई कृष्ण डागर और विधानसभा के चारों मंडलों और गांवों से सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: