Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

MCF के सेवानिवृत कर्मचारियों ने उदासीन रवैये से अत्यधिक परेशान हो किया प्रदर्शन

mcf
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
mcf

फरीदाबाद, 8 अक्टूबर।  फरीदाबाद नगर निगम के हजारों सेवानिवृत कर्मचारी नगर निगम प्रशासन विशेषकर निगम के वित नियंत्रक और लेखा अधिकारी के द्वारा इन उम्रदराज वयोवृद्ध हो चुके सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति अपनाए जा रहे उदासीन रवैये से अत्यधिक दुःखी है। इन कर्मचारियों ने इन अधिकारियों के उक्त रवैये के विरोध में आज निगम मुख्यालय में स्थ्ति म्युनिस्पिल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन के कार्यालय के सम्मुख एक सभा का आयोजन किया और फिर निगम प्रशासन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए निग्मायुक्त जितेन्द्र दहिया से उनकी निहायत जायज समस्याओं का निदान करने की मांग की।  नगर निगम सेवानिवृत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एस.बी. अग्रवाल ने आज के प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेता यू.एम.खान और वरिष्ठ कर्मचारी नेता रतन लाल रोहिल्ला ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए निगम की लेखा शखा के अधिकारियों व नीलम बाटा रोड़ स्थित केनरा बैंक के प्रबंधन पर नगर निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों व फैमली पैंशनरों को जानबूझकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।  उन्होंने आरोप लगाया कि निगम के हजारो रिटायर्ड कर्मचारियों की सातवें वेतन आयोग के अनुसार जनवरी 2016 से पैंशन की रिफिक्शेसन नहीं की गई है जिनके परिणामस्वरूप इन वरिष्ठ नागरिकों को पैंशन का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है।  इसी प्रकार हजारों रिटायर्ड कर्मचारियों के एल.टी.सी. के बिल कूड़े के ढेर में डाले हुए हैं।  यही हाल चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का है।  इन नेताओं ने कैनरा बैंक की नीलम बाटा रोड़ स्थित शाखा के प्रबंधन पर भी कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि खाताधारक सेवानिवृत कर्मचारियों को पास बुक जारी नहीं की जा रही है, अनपढ कर्मचारियों को अंगूठे की वेरिफिक्ेशन के नाम पर इधर उधर दौड़ाया जाता है।

खान व रोहिल्ला ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण शीघ्र नहीं किया गया तो ये वरिष्ठ नागरिक नगर निगम प्रशासन और केनरा बैंक प्रबंधन के विरूद्ध आंदोलन शुरू कर देंगे, जिसकी घोषणा फरीदाबाद नगर निगम रिटायर्ड कर्मचारी संघ के बहुत जल्दी आयोजित किये जाने वाले विशाल सम्मेलन में कर दी जायेगी।   आज की सभा को अन्य के इलावा कर्मचारी नेता धन सिंह अत्री, खजान सिंह, लाल चंद चैहान, सुभाष शर्मा, अशोक कुमार वधवा, अमर सिंह एस.डी.ओ., एस.एस. मल्होत्रा आदि ने भी संबोधित किया।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: