Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा में BJP ने JJP को दिया बड़ा झटका, डिप्टी सीएम के मुख्य सचिव महेश चौहान BJP में शामिल

Mahesh-Chauhan-Joins-BJP-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 
गुरुग्राम, 16 सितंबर। शुक्रवार को गुरुग्राम में जेजेपी के संस्थापक सदस्य एवं उप मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रहे महेश चौहान की अगुवाई में जेजेपी के अनेक हलका प्रधानों, उपाध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों, हलका सचिवों, महासचिवों व जेजेपी से जुड़े पार्षदों सहित 150 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने इन सभी को भाजपा का पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर पार्टी में ज्वाइन करवाया। 

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जेजेपी से आए सभी पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से भी अवगत कराया। धनखड़ ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा पहले देश, फिर पार्टी और फिर कार्यकर्ता के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है और उन्हें उम्मीद है कि भाजपा ज्वाइन करने वाले सभी कार्यकर्ता इस सिद्धांत पर चलते हुए देश और पार्टी की सेवा करेंगे। धनखड़ ने विश्वास भी दिलाया कि भाजपा में आने वाले सभी को सीनियरटी के हिसाब से मान-सम्मान दिया जाएगा। पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में धनखड़ ने साफ किया कि हमारा गठबंधन मजबूत है और आगे भी मजबूत रहेगा। धनखड़ ने कहा कि भाजपा विचारों की पार्टी है और जिनको भाजपा की विचारधारा पसंद आ रही है वे पार्टी में शामिल हो रहे हैं। अच्छी बात है कि उन्हें भाजपा की विचारधारा पसंद आई।    

जेजेपी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं पूर्व विशेष सचिव रहे महेश चौहान के अलावा भाजपा ज्वाइन करने वालों में पूर्व कार्यकारिणी सदस्य फूल सिंह सैनी, पूर्व शहरी अध्यक्ष मा. प्रीतम लाल गुप्ता, पूर्व हल्का प्रधान भारत नंबरदार, पूर्व मनोनित पार्षद आनंद भूषण गोयल, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश मेम्बर, पूर्व सदस्य राजकुमार चौहान, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य विक्रम मास्टर, पूर्व सदस्य मनजीत दहिया, पूर्व हल्का उपाध्यक्ष भंवर लाल चौहान, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम लाल चौहान, पूर्व हल्का उपाध्यक्ष नरेश रामपुरा, पूर्व जिला युवा महासचिव जितेंद्र जांगड़ा, पूर्व सदस्य विजय यादव, पूर्व महासचिव ललित शर्मा, पूर्व सदस्य राजपाल सरपंच, पूर्व सदस्य सुखबीर एडवोकेट, पूर्व महासचिव राजेश जांगड़ा, पूर्व सदस्य कुलदीप रोहिल्ला जाटौली, पूर्व महासचिव सतीश जांगड़ा, पूर्व संगठन सचिव शशि कपूर, पूर्व सदस्य ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व महासचिव सुभाष चंद, पूर्व महासचिव दीपक शर्मा, पूर्व महासचिव उमेश कुमार, पूर्व महासचिव राम सिंह तंवर, पूर्व सदस्य जितेंद्र शर्मा, पूर्व सदस्य दूर्गेश कुमार, पूर्व सदस्य रत्तन सिंह, पूर्व सदस्य नारायण लोचबका, पूर्व महासचिव रणबीर नेहरा, पूर्व सदस्य डा. ताज मोहम्मद, पूर्व सदस्य राज सिंह चौहान, पूर्व सदस्य राधे श्याम सैनी, पूर्व सदस्य रामौतार सैनी, पूर्व सदस्य प्रेम शर्मा, पूर्व सदस्य जीत सिंह, पूर्व सदस्य हरभगवान सिंह, पूर्व सदस्य बलविंद्र यादव, महेश चौहान, भागीरथ चौहान, लोकेश चौहान, अमित चौहान, राजकुमार, संदीप चौहान, नरेश यादव, जयनारायण नंबरदार, राजबीर, विजय सिसोदिया के अलावा कुलदीप यादव चक्करपुर अपनी टीम के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। 

भाजपा में शामिल होने के लिए जेजेपी के लगभग 150 पदाधिकारी और कार्यकर्ता 11 बजे ही गुरुकमल कार्यालय में पहुंच गए थे, जहां इनका भव्य स्वागत हुआ। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ इनके बीच पहुंचे इन्होंने भाजपा ज्वाइन करते समय भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए। एक-एक करके सभी बीजेपी का दामन थामने वाले जेजेपी कार्यकर्ताओं को मंच पर बुलाया गया और स्वयं प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सभी को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। भाजपा ज्वाइन करने वाले महेश चौहान ने कहा कि बीजेपी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शासन एवं प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है।  इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, महेश चौहान, कमल यादव, हरविंद्र कोहली, कार्यालय प्रमुख सुनील कोहली, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी, जिला महामंत्री महेश चौहान, मनीष गाड़ौली, उषा प्रियदर्शी, जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव, सचिव जितेंद्र चौहान सहित भाजपा के भी अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: