Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

भाजपा की तरह AAP ने भी की एक होटल में बैठक, नगर निगम चुनावों के लिए तैयार

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 
फरीदाबाद, 18 जुलाई। मध्य प्रदेश में भी अपना एक मेयर बनाने के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं और हाल में भाजपा ने जिस तरह से सूरजकुंड के होटल में प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से नगर निगम और पंचायत चुनावों की तैयारी की उसी तरह आम आदमी पार्टी ने भी आज एक होटल में बैठक की। आम आदमी पार्टी जिले में कांग्रेस की कमजोरी का फायदा उठाने के फिराक में है क्यू कि कांग्रेस जिले में 8 साल पहले जहां थी वहीं है और अब और कमजोर होती जा रही है। 2019 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली तब भी कांग्रेस अब तक उसी रास्ते पर है। शहर के अधिकतर बड़े मुद्दों पर कांग्रेसियों की खामोशी से शहर में कई तरह के चर्चे भी हैं। शहर के तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने ही हाईकमान से नाराज होने लगे हैं। कई तो आम आदमी पार्टी और भाजपा के पाले में चले गए हैं और कई जा सकते हैं। 

आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी एवं विधानसभा के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नीलम बाटा रोड स्थित होटल ओलार्ड में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से हरियाणा के सह प्रभारी महेंद्र चौधरी एवं साउथ जोन के अध्यक्ष वीर सिह सरपंच ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान धर्मबीर भड़ाना ने की। कार्यकर्ताओं को सबोंधित करते हुए हरियाणा के सह प्रभारी महेंद्र चौधरी ने कहा कि जिले एवं विधानसभा के कार्यकर्ता पार्टी के विस्तार एवं नीतियों को लेकर बहुत मेहनत से कार्य कर रहे है। फरीदाबाद नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। नगर निगम पार्षद एवं मेयर के चुनाव सिंबल पर लड़े जाएंगे। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें और लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। उन्होने कहा की प्रतिदिन आम आदमी पार्टी का कुनबा बढता जा रहा है और हरियाणा में दूसरी पार्टियों के दिग्गज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 

उन्होने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि नगर निगम चुनावों में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की शुरुआत फरीदाबाद नगर निगम से ही होगी और जो कार्य दिल्ली की गरीब जनता के लिए किए हैं, वही सारे कार्य हरियाणा की जनता के लिए भी किये जायेंगे। उनका साथ देते हुए साउथ जोन के अध्यक्ष वीर सिह सरपंच ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ मजबूती से पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर तैयारी कर दी गई हैं और लगभग सभी वार्डों में उम्मीदवारों को तैयार किया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व के आदेशानुसार उम्मीदवारों की घोषणा कर उनको मैदान में उतारा जाएगा। उन्होने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब की जीत ने कार्यकर्ताओं के जोश को दोगुणा कर दिया है और आज पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी की धूम मची हुई है। वर्तमान समय मेंं हरियाणा में अगर विपक्ष की भूमिका में कोई है, तो वह केवल आम आदमी पार्टी है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा की भाजपा की दमनकारी नीतियों, बढती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के चलते आज प्रदेश की जनता त्राहिमाम करने को मजबूर है। पार्टी में लगातार लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व एवं डॉ. सुशील गुप्ता के मार्गदर्शन में लोग अधिक से अधिक आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि, अब यह साफ हो चुका है कि आने वाले निकाय एवं पंचायत चुनावों में पार्टी उभरकर आएगी और 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सत्ता हासिल करेगी। 

उन्होने कहा की हम उम्मीद करते है की आने वाली सरकार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की होगी। जिस प्रकार से बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं दिल्ली में दी जा रही हैं, उसी तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। जब से पंजाब के लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के मॉडल को अपनाया है, पूरे हरियाणा में आप पार्टी की सुनामी चल पड़ी है। आज प्रत्येक नागरिक हरियाणा सरकार की नीतियों से आहत है और दिल्ली की तर्ज पर सुविधाएं पाना चाहता है। इस अवसर पर उनके साथ राकेश भडाना, भीम यादव, राजेंद्र शर्मा, प्रवेश मेहता, गुलशन बग्गा, मंजू गुप्ता, सुनील ग्रोवर, चंचल तंवर, सतीश चंदेला, मेहर चंद्र हरसाना, कमल तंवर, अमन गोयल, हरेंद्र भाटी, विनोद भाटी, विनय वशिष्ठ, परमजीत कौर, हैप्पी सिंह, रमा तिवारी, उमा सागर, रघुवर दयाल, तेजवंत सिंह बिट्टू, हरिदत्त शर्मा, कुलदीप चावला, डीएस चावला, हरेंद्र नागर, पूनम भड़ाना, क्षितिज बिधूड़ी, बाबा शिव नारायण दुबे, मणिकांत मिश्रा, हितेश पलटा, संजय जुनेजा, परविंदर राजपाल, हरजिंदर मेहंदीरत्ता, काजल, निशा, सुरेंद्र अरोड़ा, नरेश शर्मा, लखविंदर सिंह, सुरेंद्र यादव, विनय यादव, राहुल बैसला, बृजेश नागर, राजकुमार, दिनेश एडवोकेट, वाइ के शर्मा, सुगन चंद जैन, लोकेश अग्रवाल, सिकंदर शर्मा, एसके बंसल, केएल बंसल, शैलेंद्र शर्मा, मोहित गोयल, मृदू ढींगरा, मानचित्र वर्मा, जवाहर सिह चंद्रपाल, कृष्ण कांगड़ा, दीपक नागर, रमेश अरोड़ा, देवेन्द्र डागर, सोनू सिसोदिया, जगदीश वैद्य, मिलन, इंदु कुमारी, चन्द्रवीर एवं राम गौर मौजूद रहे। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: