Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

प्रजातंत्र को सरेआम रौंद रही है भाजपा सरकार- लखन कुमार सिंगला

Lakhan-Singla-Faridabad-Congress
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद - भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से ईडी का गलत इस्तेमाल कर रही है। आठ साल से सिर्फ विपक्षी नेताओं पर ही कार्यवाही हो रही है क्या सत्ता पक्ष का हर नेता दूध का धुला है?  ये कहना है फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला का जो आज भी प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और पूर्व विधायक ललित नागर के साथ दिल्ली रवाना हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी को जानबूझकर परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस भी मोदी और अमित शाह के इशारे पर काम कर रही है और देश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं पर जुल्म ढा रही है और कल बिना एफआईआर के दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को थानों में बैठा लिया गया। उन्होंने कहा कि तानाशाह कैसे होते हैं पूरा देश देख रहा है। 

लखन सिंगला ने कहा कि मोदी सरकार बर्बरता की हर हद पार कर गई। कल पूर्व गृह मंत्री,  पी.चिदंबरम के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई, उनका चश्मा ज़मीन पर फेंक दिया गया , उनकी  पसलियों में  फ्रैक्चर हो गया। राज्य सभा सांसद प्रमोद  तिवारी को  को सड़क पर फेंका गया। उनके सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर है। क्या यह प्रजातंत्र है?

किया गया। सांसद , शक्ति सिंह गोहिल पर हमला हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा गया। सरेआम प्रजातंत्र को रौंदा गया है। उन्होंने कहा कि आज भी हम लोग दिल्ली जा रहे हैं और हम गिरफ्तारी से नहीं डरते। इस तानाशाही सरकार लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वक्त बदलता रहता है और जल्द बदलेगा ये भाजपा नेता अच्छी तरह से जान लें। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: