फरीदाबाद- आने वाली 21 मई को राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला शहर के सेक्टर 19 अग्रसेन भवन में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर रहे हैं जहाँ शहर के सभी कांग्रेसी एक मंच पर दिखेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का जोरदार स्वागत भी किया जाएगा।
कार्यक्रम सुबह लगभग 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे लखन सिंगला ने बताया कि राजीव गांधी को देश कभी नहीं भूल सकता। वो ऐसी शख्शियत थे जो जमीन नहीं लोगों के दिलों पर राज करते थे।
उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को देश के लोग युगों युगों तक इसलिए याद रक्खेंगे क्यू कि देश में संचार क्रान्ति, कम्प्युटर क्रान्ति और शिक्षा के प्रसार में उन्होंने जो कुछ किया आज तक कोई नहीं कर पाया। लखन सिंगला के मुताबिक असम समझौता, पंजाब समझौता, मिजोरम समझौता और श्रीलंका में शांति सेना का भेजना उनका ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में साढ़े दस बजे माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया है उसके बाद एक डाक्यूमेंटरी के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि राजीव गांधी जी ने भारत को एक नई दिशा कैसे दी थी।
Post A Comment:
0 comments: