Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा प्रैस क्लब के होली मिलन समारोह में जमकर बरसा रंग

Holi-get-together
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद, 15 मार्च : हरियाणा प्रैस क्लब द्वारा बाईपास रोड स्थित महाराजा पैलेस में आयोजित होली मिलन समारोह में विभिन्न-विभिन्न प्रकार के रंग देखने को मिले। एक तरफ जहां सत्ता विपक्ष के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की, वहीं शहर की जानी-मानी हस्तियों, समाजसेवी संस्थाओं एवं अधिकारियों का भी तांता लगा रहा। होली मिलन समारोह में हरियाणा कला परिषद कुरूक्षेत्र से आए कलाकारों शमेन्द्र शम्मी एवं जस्ट विजय ने जहां शमां बांधा वहीं ब्रज के कलाकारों ने सुंदर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। 

कार्यक्रम में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। फूल-मालाओं एवं शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया गया। वहीं, इनेलो की महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए मिल-जुलकर होली पर्व मनाने का संदेश दिया। सिरसा की सांसद डॉ. सुनीता दुग्गल ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए हरियाणा प्रैस क्लब के सुंदर आयोजन की खुले कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पत्रकार बंधु दो धारी तलवार पर चलते हैं और इनके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है कि समाज के अंदर की बुराईयों एवं अच्छाईयों से लोगों को अवगत कराने की। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सुंदर आयोजन के हरियाणा प्रैस क्लब को बधाई देते हुए कहा कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना की वजह से होली पर्व हम नहीं मना पा रहे थे, लेकिन इस बार देशभर में होली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है और पिछले गले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को बधाई देने का पर्व है। पृथला विधायक एवं चेयरमैन नयनपाल रावत को पंडित बालकृष्ण महाराज ने राधा कृष्ण की मूर्ति भेंटकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी से रंग-गुलाल की बजाय फूलों की होली खेलने का आह्वान किया। तिगांव से विधायक राजेश नागर ने हरियाणा प्रैस क्लब के सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए होली पर सभी के जीवन में खुशी भरने की कामना की और इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने का आह़्वान किया। विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने पत्रकार बंधुओं को बधाई देते हुए कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे एवं मिलन का त्यौहार है। हमारे पत्रकार साथियों ने सभी राजनीतिक दलों के लोगों को एक मंच पर लाने का काम किया है।

एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने इस मौके पर कहा कि होली पर्व हमारी प्राचीन संस्कृति एवं परंपराओं का उत्सव है और हम सबको इसमें बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। होली मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने विशेष रूप से शिरकत की और होली पर्व के सुंदर आयोजन की शुभकामनाएं दी। पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार विपुल गोयल ने पत्रकारों के बीच जाकर होली मिलन का आनंद लिया और कलाकार शमेन्द्र शम्मी के गानों पर जमकर ठुमके लगाए। दिल्ली हनुमान मंदिर मरघट वाले महंत पं. वैभव शर्मा ने सभी को आशीर्वाद दिया। मंच संचालन प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. एम पी सिंह एवं प्रोफेसर बांके बिहारी ने किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोगी रहे भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखबीर मलेरना। 

कार्यक्रम में विशेष रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, जजपा जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, इनेलो की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा जी, तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह की पत्नी वेणुका प्रताप सिंह, जजपा महासचिव धर्मपाल यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष चौधरी, लखन सिंगला, योगेश गौड, जगन डागर, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ पी शर्मा, पार्षद राकेश भड़ाना एडवोकेट, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सदस्य सुभाष कौशिक एडवोकेट, कांग्रेस के प्रदेश नेता राकेश तंवर, कांग्रेसी नेता राकेश भडाना, कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज, गौरव चौधरी, पलवल की जिला अध्यक्ष सविता चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड, योगेश ढींगड़ा, जितेन्द्र चंदेलिया, लेखिका, वक्ता मैनू अग्रवाल, भाजपा नेत्री अनीता शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक, कांग्रेसी नेता गौरव ढींगड़ा, पंकज खरबंदा, इनेलो महिला जिला अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, आप पार्टी के व्यापारी जोन के नेता अमन गोयल, नरेन्द्र मोदी विचार मंच अध्यक्ष जगदंबा सिंह, पूर्वांचल सभा के अध्यक्ष एस के सिंह, रमाकांत तिवारी, जोन कोषाध्यक्ष हरेन्द्र भाटी, ओ पी वर्मा, अनीशपाल, डॉ. सौरव शर्मा, भारत अरोड़ा, सोनू सलूजा, जगदीश भाटिया, अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ, राजेश खटाना, विकास वर्मा, कांग्रेसी नेत्री पराग शर्मा, अम्बिका शर्मा समाजसेवी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर के भाई विनय राठौर, सतीश फागना, मनोज नासवा, भाजपा नेता ओमप्रकाश रक्षवाल, राजेश आर्य, वेद प्रकाश यादव, अनिल शर्मा पार्षद, पूनम शर्मा, रोहित सिंगला, प्रेमकृष्ण आर्य पप्पी, उमेश भाटी, तेजपाल डागर, सतीश फौगाट, अजय भड़ाना, किशन ठाकुर, भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, मनोज गोयल, के डी शर्मा उद्योगपति, अशोक जॉर्ज, सचिन मंगला, एक्सईएन जितेन्द्र ढुल, सुंदर नागर, जेई संजय जैन, कर्मचारी नेता सुनील खटाना, आरटीएस ग्रुप के चेयरमैन राजेश भारद्वाज, फरीदाबाद इस्टेट एजेन्ट वैलफेयर के प्रधान आकाश गुप्ता, उमा शंकर गर्ग, रामबीर यादव, भारत भूषण आर्य, राजेश बैसला, विनोद कौशिक आदि ने शिरकत की। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: