Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा में आग लगाना भाजपा का इतिहास, 7 वर्षों में कई बार प्रदेश में आग लगवा चुके हैं भाजपाई- लखन सिंगला 

BJP-Leader-Fire-in-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- एक दिन पहले पंजाब में जो कुछ हुआ उसे लेकर भाजपा के नेता अब उग्र होने लगे हैं और सरेआम गाली देने लगे हैं, आग लगाने की बात कर रहे हैं। राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमे कुछ भाजपा नेता आग लगाने की बात कर रहे हैं। गाली भी दे रहे हैं। इस वीडियो को देख पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने कहा कि 7 साल से हरियाणा के भाजपाई प्रदेश में आग ही लगा रहे हैं। कभी जाट आंदोलन के दौरान  प्रदेश में आग लगवाई और कई दर्जन युवाओं की हत्या करवा दी तो कभी भाजपाई अपने एक बाबा के चक्कर में आग लगवा कइयों की हत्या करवा दी। 

लखन सिंगला ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर हरियाणा के भाजपाई गुंडागर्दी पर उतर आये हैं, सरेआम गालियां दे रहे हैं। प्रदेश में महामारी बढ़ रही है और ये सरेआम सभी तरह के नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। हाल में भिवानी में इनके द्वारा करवाए जा रहे अवैध खनन के कारण कई लोगों की मौत हुई। ये अब उस काण्ड पर पर्दा डालने के लिए पूरे प्रदेश में नौटंकी कर रहे हैं। इन भाजपाइयों के कारण दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन के कारण 700 से ज्यादा किसानों की जान गई। जान लेना और आग लगाना और आग लगवाना इनका इतिहास रहा है। लखन सिंगला ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता इन्हे सबक सिखाएगी। ये बात इन भाजपाइयों को भी पता है इसलिए प्रदेश में पंचायत चुनाव करवाने से भाग रहे हैं और यही नहीं कल 8 जनवरी को फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के पांच वर्ष पूरे हो जाएंगे। भाजपाई इस चुनाव से भी भाग रहे हैं क्यू कि इन्हे पता है कि जनता इनके ढकोसलों और गुंडागर्दी से तंग रहे और इन्हे सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।  

उन्होंने कहा कि अभी हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो जाएँ तो भाजपाइयों की सभी 90 सीटों पर जमानत जब्त हो जाएगी। जब भी चुनाव होंगे भाजपा हरियाणा से पूरी तरह साफ हो जाएगी। जनता ने इन्हे परख लिया है। हरियाणा बेरोजगारी में देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करवाए विकास कार्यों की सफेदी तक नहीं करवा पा रहे भाजपाइयों को जनता वो सबक सिखाएगी कि ये जिंदगी भर याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि जब भी हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे कांग्रेस 85 से अधिक सीटें जीतेगी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा फिर हरियाणा के सीएम बनेंगे। देखें दीपेंद्र सिंह हुड्डा का ट्वीट और वीडियो जिसमे भाजपा का कोई नेता आग लगाने की बात कर रहा है, गाली दे रहा है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: