Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

पवित्र ग्रंथ गीता की धरती के दर्शन मात्र से ही खुलती है मानव कल्याण की राह -मूलचंद शर्मा

Haryana-Minister-Moolchand-Sharma-at-Kurukshetra
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

चंडीगढ़, 14 दिसंबर - परिवहन मंत्री हरियाणा  मूलचंद शर्मा ने कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर स्थित पुरूषोतमपुरा बाग पर आयोजित महा आरती में भाग लिया और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ किया। इस महाआरती से पूर्व ब्रह्मसरोवर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की वंदना की। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के साथ सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा, विधायक श्री सुभाष सुधा व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने भी शंख की ध्वनि के साथ ही महा आरती शुरू की और दीपशिखा प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि गीता की इस पावन धरती पर आना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गीता की धरती के दर्शनमात्र से ही मानव कल्याण की राह खुल जाती है। गीता एक ऐसा ग्रंथ है, जो सम्पूर्ण विश्व और मानवता के लिए बहुत ही उपयोगी है। जीवन में किसी भी नकारात्मक स्थिति से उभरने में गीता हमारा मार्गदर्शन करती है। गीता एक धार्मिक ग्रंथ है, जिसका विश्व की सर्वाधिक भाषा में अनुवाद किया गया है। आज के दौर में नई पीढ़ी संस्कारों से दूर होती जा रही है। ऐसे में गीता के ज्ञान की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। गीता के ज्ञान से नव पीढ़ी में संस्कार आएंगे और एक सभ्य समाज की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि गीता के संदेश की मानव कल्याण के लिए महता देखते हुए प्रदेश सरकार ने इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का निर्णय लिया। आज अनेक देशों में गीता महोत्सव मनाया जा रहा है और गीता को संदेश जन-जन तक पहुंच रहा है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: