Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

सारन चौक से वर्हफूल-आयशर रोड का काम शुरू, जल्द बनने की उम्मीद 

Faridabad-Road-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद, 24 दिसम्बर। केंद्रीय राज्यमंत्री  कृष्णपाल गुर्जर जी और हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचन्द शर्मा ने बल्लभगढ़ की जनता को दी 6 करोड़ 21 लाख की सौगात दी है।  केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ इंडस्ट्रीज एरिया की सारण चौक से वर्हफूल-आयशर रोड को आरएमसी से बनाने के कार्य का शुभारंभ किया। इंडस्ट्रियल एशोसिएशन और सारण गांव की तरफ से दोनो मंत्रियों का आभार जताया।

केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किया गया विकास देश में बोलता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की करनी और कथनी में कोई फर्क नहीं है। विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल का जताया धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य हो रहे है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने इसके अलावा गुड़गांव केनाल के साथ बारिश के मौसम में खराब हुए सड़क का पैच वर्क की भी शुरूआत करवाई। यह कार्य करीब 21 लाख की लागत से होगा। परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने नहरी विभाग द्वारा करवाए जा रहे इस पैच वर्क को सही ढंग से करने व जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

 इस मौके पर फरीदाबाद के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, विधायक नीरज शर्मा, एफआईए के प्रधान बीआर भाटिया, एसडीओ अरविंद शर्मा, पारस जैन, ब्रजलाल शर्मा, रमेश कलावड़िया भी मौजूद रहे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: