Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद ने भड़ाना का कुनवा बढ़ा, कई लोग AAP में शामिल

Many-Joins-AAP-IN-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 फरीदाबाद,  : आम आदमी पार्टी जिला फरीदाबाद पार्टी समीक्षा बैठक पार्टी अध्यक्ष शधर्मवीर भडाना के बड़खल गुड़गांव रोड स्थित आफिस पर आयोजित की  गई | बैठक में जोन अध्यक्ष  ओमप्रकाश गुप्ता , अध्यक्ष मांगे राम शर्मा- आम बीवी आदमी पार्टी हरियाणा ( प्रशिक्षण प्रकोष्ठ)  धर्मवीर भडाना अध्यक्ष पार्टी जिला अध्यक्ष , संगठन मन्त्री विनोद भाटी , भीम यादव जिला संगठन , विजय गोदारा किसान नेता , दिनेश भारतद्वाज लीगल सैल अध्यक्ष फरीदाबाद , अमन गोयल जी , बलवीर सरदार , मंजू गोयल महिला नेता , वीणा वशिष्ट क्रांति कारी नेता  महिला सभा साऊथ जोन उपाध्यक्ष  , शगुन चन्द जैन  सहाब , मनीष सरदार , वाई के शर्मा , राजूद्वीन राजेश कुमार , मंजीत सैनी , कुलदीप , चावला , हरिदत्त , शसुनील ग्रोवर , अभिषेक गोस्वामी , चन्दन सिंह ,  सोनू सिसोंदिया , योगेन्द् चन्दीला , मनोहर विरमानी , इन्द्रा सिंह , परम जीत कौर , व बहुत से साथियों की उपस्थित दर्ज रही |

बैठक में आगामी नगर निगम चुनावों पर चर्चा की गई | धरमवीर भड़ाना ने कहा कि पार्टी संगठन के निशान पर पर पूरी तैयारी से पार्टी चुनाव लडेंगी | बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष धर्मवीर भडाना ने सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना  करते हुए - बढती मंहगाई , बेरोजगारी , भ्रष्टाचार पर सरकार को आडे हाथ लिया । धरमवीर भड़ाना ने भाजपा सरकार को जनता के हितों से खिलवाड़ करने वाली सरकार बताया | बैठक में मांगे राम शर्मा ने अपनें सम्बोधन में सरकार को पूंजीवादी हितों की संणरक्षक बताया ओर कहा की सरकार मेंहनतकश के हितों के खिलाफ रही रही है - बेरोजगारी , रिश्वत खोरी चरम सीमा को पार कर रही , नोंकरीया बेची जा रहीं हैं। इस मौके पर जोन के अध्यक्ष  ओम प्रकाश गुप्ता जी ने कार्य कर्ताओं से सरकार की जनविरोधीं नितियों के विरूद्ध संघर्ष तेज करने को कहा | महिला नेता वीणा वशिष्ट ने महिलाओं पर बढ़ रहें अत्याचारों पर चिन्ता जाहिऱ की | वहीं, संगठन मंत्री विनोद भाटी ने कहा की पार्टी में लगातार लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभा रही है। जिला सचिव भीम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से

 प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करने वाली भाजपा सरकार आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस मौके पर हंसराज दायमा, मंजीत सिंह, मनदीप सिंह ने पार्टी का दामन थामा। उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: