Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

अंतर्राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी ने नेशनल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Kurukshetra-Haryana-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

कुरुक्षेत्र 25 नवंबर राकेश शर्मा- अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी मानवेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ में हुई नेशनल प्रतियोगिता के 90 किलोग्राम से अधिक वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसके साथ-साथ इस खिलाड़ी का चयन अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुआ है। बेरूत लेबनान में 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक एशियन कैडेट चैंपियनशिप होने जा रही है, जिसमें किरमच निवासी डीएवी स्कूल के छात्र मानवेन्द्र सिंह भी भारतीय जूडो टीम का हिस्सा होंगे और 90 किलोग्राम भार वर्ग में खेलेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने कहा कि ऐसे बच्चे प्रदेश व देश का गौरव है जो आगे जाकर देश का नाम रौशन करेंगे। जूडो खिलाड़ी मानवेन्द्र सिंह की इस उपलब्धि पर डीईओ अरुण आश्री ने जूडो एसोसिएशन के प्रधान संजीव छाबड़ा, जूडो कोच मनोज कुमार को बधाई दी है। इसके साथ-साथ हसला प्रधान बलराम शर्मा, पूर्व प्रधान अनिल गर्ग, प्रिंसिपल जसविन्द्र सिंह ने भी खिलाड़ी को बधाई दी है। जूडो एसोसिएशन के प्रेस सचिव नरेन्द्र सिंह ने खिलाड़ी को बधाई देते हुए एशियन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी है। जूडो एसोसिएशन के जिला प्रधान ने कहा कि आज हमारे लिए गर्व का विषय है कि कुरुक्षेत्र के बेटे मानवेन्द्र सिंह ने न केवल राष्टï्रीय प्रतियोगिता में परचम लहराया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना स्थान बनाया है। एसोसिएशन के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ-साथ मानवेन्द्र सिंह की बड़ी बहन संयोगिता भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कॉमनवेल्थ की मेडलिस्ट है। उन्होंने मानवेन्द्र सिंह के पिता डा. उदय सिंह का भी आभार प्रकट किया, जिन्होंने इतने होनहार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को बनाने में एसोसिएशन का सहयोग किया है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: