Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

इस देश में दो तरह के लोग सुरक्षित हैं, भाजपा के नेता और उनके खरबपति मित्र - प्रियंका गांधी

Priyanka-Gandhi-Rally
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

नई दिल्ली- प्रियंका गांधी ने यूपी का मोर्चा संभाल लिया है। आज वो काशी में रैली को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि ये देश भाजपा के पदाधिकारियों, उनके मंत्रियों की जागीर नहीं है। ये देश आपका देश है। इस देश को कौन बचाएगा। अगर आप जागरूक नहीं बनेंगे समझदार नहीं बनेंगे। इनकी राजनीति में उलझे रहेंगे तो आप परेशान रहेंगे। आप किसान हो। आपकी मेहनत ने इस देश को बनाया है। जो आपको आपको आंदोलनजीवी कहते हैं, आपको आतंकवादी कहते हैं, उन्हें न्याय देने के लिए मजबूर कीजिये। हम किसी से नहीं डरते हैं। जब तक गृहराज्यमंत्री इस्तीफा नहीं देगा, हम लड़ते रहेंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश में सिर्फ दो तरह के लोग सुरक्षित हैं। एक भाजपा का नेता और दूसरा उसका खरपति मित्र। इस देश में किसी धर्म का व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। न किसी जाति का व्यक्ति सुरक्षित है। न महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही कोई किसान-दलित सुरक्षित है। इस बात को पहचानिये। पेट्रोल पंपों पर जो बड़ी-बड़ी होर्डिंग लग रही है, उसे पहचानिये। सच्चाई को पहचानिये। आप किस चीज से डर रहे हैं। डरिये नहीं, समय आ गया है। चुनाव की बात नहीं है अब देश की बात है। 

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री दुनिया के कोने-कोने तक घूम सकते हैं लेकिन अपने किसानों से बात करने के लिए अपने घर से मात्र 10 किलोमीटर दूर दिल्ली के बॉर्डर तक नहीं जा सकते? इस देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे 6 किसानों को निर्ममता से कुचल दिया और सब परिवार ये कहते हैं कि हमें मुआवज़ा नहीं न्याय चाहिए। लेकिन हमें न्याय दिलाने वाला इस सरकार में नहीं दिख रहा है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: