Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

राजनैतिक इच्छापूर्ति के चलते BJP ने NIT फरीदाबाद में रावण दहन कार्यक्रम का किया सत्यानाश- भड़ाना

Dharambir-Bhadana-AAP-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद, 18 अक्टूबर : भाजपा ने राजनीतिक द्वेष के चलते बिगाड़ा शहर का माहौल। पिछले 7 वर्षों से शहर बना राजनीति का अखाड़ा, राम के नाम पर राजनीति कर रही है भाजपा सरकार। उक्त वक्तव्य आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धरमबीर भड़ाना ने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार फरीदाबाद शहर को हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहार दशहरे के पर्व से वंचित कर रही है।  आपसी राजनीतिक खींचतान के चलते भाजपा ने फरीदाबाद के लोगों को दशहरा जैसे पावन पर्व से वंचित कर रखा है। धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राम के नाम पर राजनीति करती है और और रावण दहन जैसे दशहरा पर्व को   मनाने से लोगों को वंचित किया जाता है। फरीदाबाद के दशहरे ग्राउंड में सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर संस्थान लंबे समय से दशहरा पर्व मनाती आई है। लेकिन पिछले 7 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में राजनैतिक इच्छापूर्ति के चलते रावण दहन कार्यक्रम का सत्यानाश कर के रख दिया है और फरीदाबाद शहर के लोगों को रावण दहन के कार्यक्रम से वंचित कर दिया है। 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के बड़े विधानसभा अध्यक्ष मनीष जीत सिंह ने कहा कि अब चाहे प्रदेश में जो भी सरकार ही हो लेकिन किसी ने भी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं की। जिला प्रशासन ने कोरोना के नाम पर सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर की परमिशन को कैंसिल कर दिया, वहीं दशहरा ग्राउंड में लाखों रुपए लेकर झूले एवं मेले को परमिशन दे दी जाती है। सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर के कार्यकर्ता अपनी जेब से लाखों रुपए खर्च कर दशहरा पर्व मनाते हैं, मगर भारतीय जनता पार्टी शहर की लाखों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करती है। आप पार्टी के दक्षिण हरियाणा व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमन गोयल ने कहा कि से शहर में दशहरा पर्व मनाया जा रहा था, लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है शहर के लोगों को रावण दहन देखना दुभर हो गया है। बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने शहर को राजनीति का अखाड़ा बना दिया और दशहरा जैसे पावन पर्व से लोगों को वंचित कर दिया है। एक तरफ तो भारतीय जनता पार्टी राम के नाम पर लोगों से वोट मांगती है, वहीं हिंदुओं के पावन पर्व के नाम पर लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करती है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की दक्षिण हरियाणा  महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता,व्यापारी प्रकोष्ठ के दक्षिण हरियाणा अध्यक्ष अमन गोयल,  जिला संगठन मंत्री विनोद भाटी, जोगिंदर चंदीला आदि मौजूद थे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: