Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा में 16 IPS अधिकारियों के तबादले, फरीदाबाद के CP OP Singh को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Haryana-16-IPS-Transfers
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

चंडीगढ़,- हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 16 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक  पी के अग्रवाल को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

डीजीपी, क्राइम (मुख्यालय) पंचकूला मोहम्मद अकील, जिनके पास राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, को कारागार, हरियाणा का महानिदेशक लगाया गया है। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओ. पी. सिंह को एडीजीपी, क्राइम (मुख्यालय) पंचकूला लगाया गया है। साथ ही, उन्हें राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

परिवहन विभाग के प्रधान सचिव  एस. एस. कपूर, जिनके पास कारागार, हरियाणा के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, को राज्य सतर्कता ब्यूरो का महानिदेशक लगाया गया है।

भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, भोंडसी, गुरुग्राम के महानिदेशक  देश राज सिंह को कमांडेंट जनरल होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस लगाया गया है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग में जांच निदेशक   एम. रवि किरण को आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी लगाया गया है। आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी  विकास कुमार अरोड़ा को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त लगाया गया है। हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन के आईजी  हरदीप सिंह दून को हरियाणा मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़ में जांच  निदेशक लगाया गया है।


आईजीपी, सीटीआई होम गार्ड श्री वाई. पूरण कुमार को हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन का आईजी लगाया गया है।  गौरव को एएसपी, असंध लगाया गया है।  सिद्धांत जैन को एएसपी, महेंद्रगढ़ लगाया गया है।

 अमित को एएसपी, इंद्री लगाया गया है।

 हेमेंद्र कुमार मीणा को एएसपी, महम लगाया गया है।

 कुलदीप सिंह को एएसपी, नरवाना लगाया गया है।

 मेधा भूषण को एएसपी, सांपला, रोहतक लगाया गया है।

 हिमाद्री कौशिक को एएसपी, बादली लगाया गया है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: