Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक सडक़ को 2023 से पहले फोर-लेन कर दिया जाएगा- दुष्यंत चौटाला

Haryana-Vidhansabha-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

चंडीगढ़, 24 अगस्त -हरियाणा के उपमुख्यमंत्री  दुष्यन्त चौटाला ने बताया कि वर्ष 2023 से पहले कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक सडक़ को फोर-लेन कर दिया जाएगा। यह जानकारी उन्होंने आज हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी।

डिप्टी सीएम ने बताया कि कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक सडक़ की कुल लंबाई 41.15 किलोमीटर है, इसमें से 20 किलोमीटर यमुनानगर जिला में और 21.15 किलोमीटर कुरुक्षेत्र जिला में पड़ती है। उन्होंने बताया कि उक्त यमुनानगर जिला में पडऩे वाली सडक़  में से 4.18 किलोमीटर पहले से ही फोर-लेन है, इसी प्रकार कुरुक्षेत्र जिला में पडऩे वाली उक्त सडक़ में से 7.85 किलोमीटर सडक़ फोर-लेन है।

उन्होंने बताया कि शेष सडक़ 29.12 किलोमीटर को हाइब्रिड-एन्युइटी मोड के तहत फोर-लेन करने का प्रस्ताव है। दुष्यन्त चौटाला ने बताया कि इस सडक़ को फोर-लेन करने के लिए 6 माह में डीपीआर तैयार हो जाएगी और वर्ष 2023 से पहले इसका निर्माण कर दिया जाएगा।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: