Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

गांधी मेमोरियल हॉल का सौन्दर्यकरण करनाल के इतिहास पर आधारित थीम पर किया जाए : खट्टर

Beautification-Gandhi-Memorial-Hall
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 चण्डीगढ 2 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुरातत्व एवं संग्रहालय के अधिकारियों को गांधी मेमोरियल हॉल, करनाल के सौन्दर्यकरण के लिए व्यापक योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आज यहां इस संबंध में पुरातत्व एवं सग्रंहालय विभाग और करनाल स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रदेश के पुरातत्व एवं सग्रंहालय राज्य मंत्री अनुप धानक भी बैठक में मौजूद थे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी मेमोरियल हॉल का सौन्दर्यकरण करनाल के इतिहास पर आधारित थीम पर किया जाए ताकि नागरिकों को करनाल के गौरवशाली इतिहास के संबंध में विस्तृत जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि करनाल महाराजा कर्ण की नगरी है। ऐसे में थीम महाभारत कालीन इतिहास की जानकारी दर्शाने वाली होगी तो और ज्यादा लोग आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि करनाल व इसके आसपास के 134 ऐसे महाभारत कालीन स्थान हैं, जिनकी जानकारी मेमोरियल हॉल में अवश्य होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इसके लिए आवश्यकता पड़े तो आसपास के स्थलों को अधिग्रहित करने के लिए भी कार्य योजना को अमल में लाएं। स्मार्ट सिटी करनाल के अधिकारियों की तरफ से इस अवसर पर प्रजेंटेशन के माध्यम से योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस मौके पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका, मुख्यमंत्री की उपप्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, पुरातत्व विभाग के निदेशक महाबीर सिंह, निगमायुक्त करनाल डॉ मनोज कुमार के अलावा करनाल स्मार्ट सिटी परियोजना और पुरातत्व विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: