Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा में रेल परियोजनाओं को रफ़्तार देने के लिए रेल मंत्री से मिले CM खट्टर 

Haryana-CM-Meet-Railway-Minister
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 चंडीगढ़, 19 जून- हरियाणा प्रदेश से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं के  कार्यों को गति देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल के साथ उनके निवास पर बैठक की। विभिन्न रेल परियोजनाओं को गति देने के लिए रेल मंत्री द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

लगभग डेढ घंटा  चली इस महत्वपूर्ण बैठक में हरियाणा राज्य से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं के कार्यों  को गति देने के लिए गहन विचार विमर्श हुआ।

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि बैठक में हरियाणा की रेलवे से संबंधित विभिन्न 10 परियोजनाओं के संदर्भ में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा की विभिन्न परियोजनाओं में प्रमुखत: दिल्ली -हिसार रेलमार्ग परियोजना, यमुनानगर-करनाल रेलमार्ग परियोजना, भिवानी-लोहारू रेलमार्ग परियोजना,रोहतक एलीवेटीड रेलवे लाइन परियोजना, कैथल एलीवेटीड रेलवे लाइन परियोजना व  जींद बाईपास रेल लाईन परियोजना शामिल हैं।

पत्रकारों  द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र से संबंधित हरियाणा की विभिन्न विभागों की परियोजनाओं के संदर्भ में उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर, केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्री राज कुमार सिंह व रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल के साथ बैठक की हैं। कोविड के परिणामस्वरूप कुछ परियोजनाओं के कार्यों की गति कम अवश्य हुई थी। लेकिन अब इन परियोजनाओं के कार्यों को गति देने की दिशा में संबंधित मंत्रालयों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।  

हरियाणा मंत्रीमंडल का विस्तार किए जाने की संभावना के मीडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर उन्होंने जवाब दिया कि ऐसी कोई संभावना नहीं है।

भारत के प्रसिद्ध धावक  'मिल्खा सिंह'  के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि  वे उच्च कोटि के धावक थे। वे अधिक आयु में भी दौड़ते रहे, स्वयं की ओर से व हरियाणा सरकार की ओर से उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करता हूं।  

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: