Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद में महिला विरुद्ध अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- ओपी सिंह CP फरीदाबाद 

Crime-Against-Woman-In-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर  ओ पी सिंह ने महिला विरुद्ध अपराध के मामलों में जल्द एवं सख्त कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए हुए हैं। जिसके तहत फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना, दुष्कर्म और पोक्सो के मामलों में संलिप्त आरोपियों को फरीदाबाद के अलावा विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का सराहनीय कार्य कर रही है। अगर बात की जाए 1 मई से 15 जून तक की तो तीनों महिला थानों की पुलिस टीम ने 17 दुष्कर्म और पोक्सो में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान महिला थाना एनआईटी एसएचओ इंदु बाला और उनकी पुलिस टीम ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें 3 आरोपी दुष्कर्म के मामले में एवं 5 आरोपी पोक्सो के मामले में गिरफ्तार हुए हैं गिरफ्तार आरोपियों में से 6 आरोपियों को फरीदाबाद जिले से गिरफ्तार किया गया है एवं 2 आरोपियों को पुलिस ने 1 दिल्ली से और 1 उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

बात करें महिला थाना बल्लभगढ़ एसएचओ नेहा राठी और उनकी पुलिस टीम की तो उन्होंने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से 2 आरोपी दुष्कर्म एवं 4 आरोपी पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार हुए हैं 3 आरोपियों को फरीदाबाद जिले से एवं 1 आरोपी को उन्नाव उत्तर प्रदेश, 1 आरोपी को अलवर राजस्थान और 1 अन्य आरोपी को कन्नौज उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

महिला थाना सेक्टर 16 एसएचओ गीता और उनकी टीम ने 3 आरोपियों को काबू किया है 2 आरोपियों को फरीदाबाद जिले से 1 आरोपी को बदायूं उत्तर प्रदेश से गिरफ़्तार किया है दुष्कर्म के मामले में 1 आरोपी और पोक्सो एक्ट के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार किया हैं। पुलिस कमिश्नर  ओपी सिंह ने बताया कि महिला विरुद्ध अपराध करने वाले अपराधियों को चाहे देश के किसी भी कोने से गिरफ्तार करके लाया जाए उनको छोड़ा नहीं जाएगा।

महिलाओं को सुरक्षा देना फरीदाबाद पुलिस की सबसे पहली प्राथमिकता है। महिला विरुद्ध अपराध में पुलिस जल्द मामले दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करती है। उन्होंने कहा कि तीनों महिला थाना की पुलिस टीम महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में समय-समय पर जागरूक भी करती रहती हैं। फरीदाबाद में महिला विरुद्ध अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: