Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

मिशन 2022 UP - नाराज हैं कार्यकर्ता, मनाने का प्रयास करेगी भाजपा

BJP-UP-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली - भाजपा मिशन 2022 यूपी की तैयारी में जुटी है। पार्टी के कई बड़े नेता लखनऊ में केबिनेट मंत्रियों की राय ले रहे हैं। सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है कि फीडबैक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आ रही है। हाल में देखा गया कि महामारी में कई विधायकों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। विधायकों के परिजन परेशान रहे। यही हाल कार्यकर्ताओं का भी था। अब भाजपा किसी तरह कार्यकर्ताओं को मानाने का प्रयास करेगी। ऐसा कुछ मंत्रियों ने फीडबैक लेने पहुंचे नेताओं से कहा है। 

यूपी मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी अफवाहें चल रही हैं और अफवाहें तो ये भी है कि योगी को भी? फिलहाल हर अफवाह सच नहीं होती। लखनऊ पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने मंत्रियों से सवाल किया कि अगर आज की तारीख में चुनाव कराए जाएं तो क्या परिणाम आएंगे?

संतोष ने मंत्रियों से पूछा कि सरकार व संगठन के कामकाज को लेकर आम जनता में क्या धारणा है? चुनाव से पहले सुधार के लिए क्या काम किए जा सकते हैं? आपके विभाग की ऐसी क्या योजना लागू की जाए, जिससे अधिकाधिक लोगों को जोड़कर लाभांवित किया जा सके? मुख्यमंत्री कार्यालय और अधिकारियों से समन्वय व सहयोग की जानकारी ली और पूछा कि जनता को भाजपा की तरफ आकर्षित करने के लिए उनकी क्या तैयारी है?

उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी, राज्यमंत्री गुलाबो देवी समेत अन्य मंत्रियों से अलग-अलग बंद कमरे में बात की।


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: