नई दिल्ली -हरियाणा के कुछ ही जिलों में भाजपा के नेता मंत्री कार्यक्रम कर पा रहे हैं। अधिकतर जिलों में कई महीने से भाजपा या जजपा नेता कोई भी कार्यक्रम नहीं कर पा रहे हैं। आज भी वही हुआ। अम्बाला में शिक्षा मंत्री कंवर पाल कार्यक्रम नहीं कर सके। शिक्षा मंत्री कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करने पहुँचने वाले थे लेकिन किसानों के भारी विरोध के कारण वो पंचायत भवन नहीं पहुँच सके।
स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की थी लेकिन किसानों ने वहाँ लगाए बैकेट्स हटा दिए और पंचायत भवन के अंदर पहुँच गए। इस दौरान किसानों और पुलिस में धक्कामुक्की भी हुई। किसानों का कहना है कि हम भाजपा और जजपा नेताओं का कोई भी कार्यक्रम नहीं होने देंगे।
आज किसानों ने अम्बाला में हरिय़ाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुजर का प्रोगराम नहीं होने दिया, मंत्री जी को प्रोग्राम ही खारीज करना पडा, किसान कौम का कृषी कानूनों के प्रती इतना विरोध है की आज की तारीक में हरिय़ाणा में कोई BJP/JJP विधायक पब्लिक में आ कर अपना प्रोग्राम नहीं कर सकता ! pic.twitter.com/9yvfCgMl1G
— Ramandeep Singh Mann (@ramanmann1974) June 21, 2021
Post A Comment:
0 comments: