Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

गृह मंत्री के फर्जी ट्वीट के जरिए लॉकडाउन बढ़ाने की अफवाह फैलाने के आरोप में 2 गिरफ्तार

two-arrested-in-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

चंडीगढ़, 18 मई - हरियाणा पुलिस द्वारा गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज के नाम से प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ाने के  बारे फर्जी ट्वीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

      हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रहलाद निवासी टूंडला मंडी, अंबाला और रोहित नागपाल निवासी सुंदरनगर, यमुनानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रहलाद को अंबाला से जबकि रोहित को यमुनानगर जिले से गिरफ्तार किया है।

      सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी ट्वीट में दावा किया गया था कि हरियाणा में लाकॅडाउन अवधि 20 मई, 2021 तक बढ़ा दी गई है।

       उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में जांच जारी है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: