Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हिन्दु जागरण मंच के ''गतिमान महायज्ञ'' में शामिल पूर्व सैनिकों ने डाली आहुति

Hindu-Jagran-Manch
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद-28 मई,2021: हिन्दु जागरण मंच द्वारा वैश्विक कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए एवं पर्यावरण शुद्धिकरण हेतु गतिमान महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें भूतपूर्व सैनिकों ने सामूहिक रूप से आहुति डाली। सेवा भारती के इस अभियान में शामिल सभी स्वास्थ्य प्रहरियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर 1008 यज्ञ पूर्ण होंने पर ही इसका विधिवत समापन किया जाएगा।                                    

  हिन्दु धर्म जागरण मंच के संयोजक सेवानिवृत्त कर्नल समर सिंह ने बताया कि बडख़ल विधान सभा क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए प्रत्येक घर-द्वार पर गतिमान यज्ञ पहुंचेगा। जिसमें स्वास्थ्य प्रहरियों के रूप में सेवानिवृत्त सैनिक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पर्यावरण शुद्धीकरण के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होनें कहा कि यज्ञ में पूर्व सैनिकों ने सामूहिक रूप से आहूति डालकर अपना धार्मिक कर्तव्य निभाया। यज्ञ के लिए सभीजन अपने-अपने घरों से जड़ी-बूटियां, वृक्ष की छाल, घी, धूप सामग्री साथ लेेकर आते है।                

 बडख़ल विधान सभा खे क्षेत्र में गतिमान महायज्ञ अभियान  हिन्दु जागरण मंच के तत्वावधान में सेवानिवृत्त कर्नल समर सिंह के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। जिसमें मुकेश दीक्षित, रामअवतार जांगिड़, प्रेमचंद गौड़, प्रेमसिंह सैनी, बूटा राम,  कर्मबीर बैसला, अजय, नरेश कुमार,  दिनेश कुमार, छैल बिहारी शर्मा का विशेष सहयोग है।  

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: