Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

संयुक्त किसान मोर्चा ने संपति क्षति पूर्ति कानून हरियाणा को रदद करवाने हेतु राष्ट्रपति से मांग की

Sanyukt-Kisan-Morcha
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 भिवानी 20 अप्रैल 2021, संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जिला उपायुक्त कार्यालय भिवानी पर प्रदर्शन करके भारत के राष्ट्रपति से सम्पति क्षति पूर्ति कानून हरियाणा को रद््द करने की मांग की है। तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भिजवाया है। जिसमें मांग की गई हैं कि सम्पति क्षति पूर्ति कानून हरियाणा 2021 को रद््द किया जाए, पुलिस द्वारा आन्दोलनकारीयों पर बनाए गए मुकदमें वापिस हो, आन्दोलन पर दमन बंद हो और किसानों की मागों को स्वीकार किया जाए।

प्रातःकाल आन्दोलनकारी जिला उपायुक्त कार्यालय भिवानी के सामने इक्टठे हुए तथा किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर शेर सिंह ने अध्यक्षता की। सभी वक्ताआंे ने केन्द्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों की कडी आलोचना की तथा तानाशाही हरकतों से बाज आने के लिए आगाह किया और साथ ही यह प्रतिबद्वता दोहराई कि जब तक किसानों के विरूद्व बनाए गये कानून रद््द नही होगे किसान आन्दोलन वापिस नही होगे।

आज के प्रदर्शन में सयुक्त किसान मोर्चे की ओर से कामरेड ओमप्रकाश, जिले सिंह निगाना, युद्ववीर अहलावत, कमल प्रधान, बलवान एमसी, मजदूर नेता अनिल कुमार, राजेन्द्र तंवर, लालचन्द जांगडा, कर्मचारी नेता सुखदर्शन सरोहा, राज सिंह जताई, महिला नेत्री सन्तोष देशवाल, अनुराधा, वेद खेडी, रामफल देशवाल, सतबीर ओबरा, रतन जिंदल, ईश्वर कोट, महाबीर चांग, छाजूराम मिताथल, महाबीर बडेसरा, महेन्द्र प्रजापति, मीना शर्मा, ओमप्रकाश घुसकानी आदि शामिल थे।


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: