Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

संयुक्त किसान मोर्चा ने चढूनी को सस्पेंड किया, राजनीतिक दलों से संपर्क का आरोप

BKU-Gurnam-Singh-Chadhuni
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 नई दिल्ली- किसान आंदोलन को लगभग दो महीने होने वाले हैं। कई किसान नेता राजनीतिक पार्टियों से दूरी बनाकर चल रहे हैं तो कुछ किसान नेता राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओ के साथ मंच साझा कर रहे हैं। भारतीय किसान युनियन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के साथ कई पार्टियों के नेता देखने को मिल रहे हैं। एक दिन  पहले मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह भी उनके साथ दिखे और दिग्विजय  सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि आज किसान यूनियन अध्यक्ष श्री गुरुनाम सिंह जी चडुनी द्वारा आमंत्रित किसान विरोधी क़ानूनों के ख़िलाफ़ व किसानों के पक्ष में जनसभा में भाग लिया। मैं अपील करता हूँ किसान संगठनों को सभी राजनीतिक दलों को सहयोग देना चाहिए विशेष कर जो NDA में अभी तक हैं।

अब जानकारी मिल रही है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी लगातार राजनीतिक दलों के लोगो से मिल रहे हैं। चढूनी को अपना पक्ष रखने को कहा गया है। इसके पहले चढूनी ने जब एक झंडा लांच किया था और उस पर चढूनी लिखवाया तब भी उन पर सवाल उठाये जा रहे थे। 


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: