Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

किसानों की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं राजनीतिक दल- मनोहर लाल  

Haryana-CM-Manohar-Lal-Narnaul-rally
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 चंडीगढ़, 20 दिसम्बर- हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने सरकार मेंं आते ही वर्ष 2022 तक किसानोंं की आय को दोगुना करने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए तीन नए कृषि कानून बनाए गए हैं ताकि किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री आज नारनौल के आईटीआई मैदान में जल अधिकार रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ‘हरियाणा ने ठाना है, एसवाईएल का पानी लाना है’ नारों के बीच केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीनोंं कृषि कानूनों के संबंध में प्रदेश के किसानोंं की भ्रांतियां दूर कीं। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से तीनोंं कानूनोंं पर रैली मेंं आए किसानों के समक्ष अपनी बात रखी। किसानों ने दोनोंं हाथ उठाकर इन तीनों कानूनोंं पर अपने समर्थन की मोहर लगाई।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि कुछ मुठ्ठीभर लोग ही इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं जिन्हें कुछ राजनीतिक दल भ्रमित कर रहे हैं। हमने किसानों को समझाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर का आठ पेज का पत्र 7 लाख लोगों तक पहुंचाया है। इस पत्र को किसान भाई ध्यान से पढ़ें। विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही गलतफहमियां दूर हो जाएंगी।

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के समर्थन में गत दिनों प्रदेश के सभी जिलोंं के 32 हजार किसानों ने सत्यागृह किया। किसानोंं ने इन कानूनों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रधानमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है। किसान जानते हैं कि बदलाव के बिना उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा यथास्थिति बनाए रखने में विश्वास करती है। यही कारण है कि देश की आजादी के बाद से किसान को उसका हक नहीं मिल पाया। हम किसानों की आय बढ़ाने के लिए भंडारण व बिक्री व्यवस्था को सुधारना चाहते हैं तो कुछ राजनीतिक दल किसानों की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: