Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

JJP के प्रदेश अध्यक्ष ने नाता तोड़ने की चेतावनी देकर बढ़ाई खट्टर और भाजपा की टेंशन 

Bad-News-For-Haryana-BJP
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 नई दिल्ली- कृष क़ानून बनने के बाद भाजपा ने बिहार की जंग जीता और कई राज्यों में उप-चुनाव में भाजपा को फायदा मिला और यही वजह है कि भाजपा किसानों के आगे झुकने के लिए तैयार नहीं है और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि कृषि कानूनों के बाद भी देशभर के किसान बीजेपी के साथ हैं. उन्होंने इस दौरान विपक्षी दलों पर यह आरोप भी लगाया कि वे अपने राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलन को हवा दे रहे हैं। 

दिल्ली की सीमाओं पर सबसे ज्यादा किसान पंजाब और हरियाणा से हैं और हरियाणा की बात करें तो इसी माह तीन नगर निगमों के चुनाव हैं। अगर भाजपा यहाँ बाजी मारती है तो पता चलेगा कि यहाँ के किसान किसके साथ हैं। फ़िलहाल हरियाणा की जजपा के तेवर अब बदल रहे हैं। जजपा भाजपा की सहयोगी  पार्टी है और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं। दुष्यंत पर भाजपा से नाता तोड़ने का भारी दबाव है। अब जजपा ने भाजपा की टेंशन और बढ़ा दी है। 

जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा है कि अगर सरकार  एमएसपी से छेड़छाड़ करती है या इसे ख़त्म करती है तो जजपा सरकार से नाता तोड़ सकती है। उन्होंने एक तरह से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने एमएसपी से छेड़छाड़ किया तो हम नाता तोड़ लेंगे। निशान सिंह जाखल पहुंचे थे जहाँ पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता हैं और उनका दर्द दूर करना हमारा कर्तव्य है। 


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: