Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

आज सुबह ढहा दिया गया कम्प्युटर बाबा का बड़ा आश्रम, दिग्विजय सिंह ने की निंदा 

Indore-MP-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- मध्य प्रदेश में आज तड़के एक बड़ी कार्यवाही हुई है। जानकारी मिल रही है कि कम्यूटर बाबा का एक आश्रम ध्वश्त कर दिया गया है। ये आश्रम इंदौर में था कई एकड़ में था। नगर निगम आज कई जेसीबी और भारी पुलिस के साथ पहुंचा था। गोम्टगिरी स्थित आश्रम पर अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने दो महीने पहले बाबा को नोटिस दिया था। अब पूरा आश्रमं इंदौर नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है। कांग्रेस ने इस तोड़फोड़ पर सवाल भी उठाया है और पूर्व सीएम दिग्विजय ने इसे बदले की कार्यवाही बताया है। उन्होंने इस कार्यवाही की निंदा की है। 

आपको बता दें कि कंप्यूटर बाबा को 2018 में तत्कालीन शिवराज सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था।  लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस का साथ देने का मन बनाया और पद से इस्तीफा देने के बाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार किया था।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: