Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

मुंबई से ज्यादा ज्यादा क्रूर है खट्टर की पुलिस, 9 मई को कर चुकी है लोकतंत्र की ह्त्या 

Haryana-Ab-Tab-Sps-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को आज सुबह मुंबई ने जबरन गिरफ्तार किया और अर्नब ने कहा कि पुलिस ने मुझे और मेरे बेटे को पीटा। इसके बाद देश के तमाम भाजपा नेता इस गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताने लगे। भाजपा के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम सांसद,  केंद्रीय मंत्री ने इसे आपातकाल जैसे बताया। सीएम गृह मंत्री सहित हरियाणा के तमाम भाजपा नेताओं ने भी इस गिरफ्तारी पर सवाल उठाया और महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को घेरा। प्रेस क्लब ने आज इस गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन भी किया। 

भाजपा ने कहा कि माहाराष्ट्र सरकार ने लोकतंत्र की ह्त्या की है। वैसे तमाम भाजपा नेता सवालों के घेरे में भी हैं क्यू कि जहां उनकी सरकारें हैं वहाँ वो और उनकी पुलिस कई महीनों से लोकतंत्र की हत्याएं कर रही है। पत्रकारों पर जुल्म ढाये जा रहे हैं। हम जैसे पत्रकारों के साथ  भी हरियाणा जैसे भाजपा के राज्य में तांडव मचाया गया है। अर्नब पर तो दो साल पहले एक आत्महत्या का मामला दर्ज हुआ था ,हम जैसे पत्रकारों को तो बिना किसी मामले के उठा लिया जाता है। एक तरह से अपहरण कर, फर्जी केस दर्ज कर, हमारा घर लूट कर, हमें जेल में डाला जा चुका है। 

मुंबई पुलिस से ज्यादा क्रूर मैं  खट्टर की पुलिस को मानता हूँ और अगर आज मुंबई पुलिस ने लोकतंत्र की ह्त्या की है तो ये काम हरियाणा की पुलिस 9 मई को इसी साल कर चुकी है। न कोई शिकायत, न कोई एफआईआर और अचानक रास्ते से उठाकर मोबाईल छीनकर, बड़ी-बड़ी धाराएं लगाकर, टार्चर घर लूटकर कर जेल भेज दिया गया। खट्टर की पुलिस ने  क्रूरता की हर हद पार कर दिया था। किसी भाजपा नेता ने आवाज नहीं उठाई जबकि एक स्थानीय भाजपा नेता को मैंने अथक परिश्रम कर देश में रिकार्ड मतों से जिताया था। उसे जिताने में मैंने सोशल मीडिया के 15 वर्षों का पूरा अनुभव झोंक दिया था। आज हरियाणा भाजपा के नेता जब मुंबई काण्ड को लोकतंत्र की ह्त्या बता रहे हैं तो इन पर बड़ी हंसी आ रही है और लग रहा है सच में कलयुग है। करवा चौथ का त्यौहार है वरना खट्टर के भ्रष्टों का पूरा खुलासा अभी कर देता। मेरे केस में मुझे कोई एक पैसे लेने देने का  सबूत दे दे तो दुनिया छोड़ दूंगा लेकिन खट्टर की भ्रष्ट पुलिस ने पैसे खाकर बड़े आरोप लगा दिए थे। कलयुग है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: