चंडीगढ़: हरियाणा में कोरोना के मामले में अचानक तेजी आई है और गुरुग्राम, फरीदाबाद और हिसार में नए मामलों में बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी हो गई है। कल गुरुग्राम में 611 नए मामले आये तो फरीदाबाद में 359 और हिसार में 302 नए केस आये। प्रदेश में कुल 1952 नए मामले आये और कल 19 लोगों की जान भी गई। गुरुग्राम में कल तीन लोगों की जान गई तो फरीदाबाद में चार और हिसार में तीन लोगों की जान गई। रोहतक में नए मामले 75 आये लेकिन यहाँ भी कल तीन लोगों की जान गई।
रेवाड़ी में 57 नए केस और यहाँ कल दो लोगो की जान गई। भिवानी में 71 नए केस और दो लोगो की जान गई जबकि जींद में मात्र 8 नए केस आये और यहाँ भी कल दो लोगों की जान गई। हाल में एक दिन प्रदेश में मौतों का आंकड़ा जीरो हो गया था लेकिन अचानक मामले बढ़ने लगे और मौतों के आंकड़ों में भी बढ़ोत्तरी होने लगी।
आजकल त्योहारों का सीजन चल रहा है। लोग लापरवाही कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंस का पालन अब बहुत कम किया जा रहा है। फिलहाल कोरोना से बचने का तरीका मास्क है लेकिन अब बहुत कम लोग ही मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। बाजारों में जमकर भीड़ हो रही है। मामलों में बढ़ोत्तरी चिंता का विषय है।
Post A Comment:
0 comments: