नई दिल्ली- बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर तीन चरणों में हुए चुनाव की मतगणना चल रही है, अब भी महागठबंधन की बढ़त जारी है। भाजपा नेताओं के बयान आ रहे हैं जिनका कहना है 11 बजे के बाद से हमारी बढ़त शुरू होगी। कहना है कि पिछले चुनावों में भी ऐसा ही हुआ था। हम पहले पीछे थे फिर आगे हो गए।
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के कई नेताओं ने कल से ही लड्डू बनवाना शुरू कर दिया था। जेल में बंद एक नेता ने तो 15 हजार लोगों की दावत के लिए दो दिन पहले से हलवाई लगा दिया था। फिलहाल वो बढ़त बनाये हुए हैं। बाहुबली अनंत सिंह जेल से ही चुनाव लड़े थे।
बिहार में सोहर भी शुरू हो गया है। सोहर उस समय गाया जाता है जब पुत्र या पुत्री का जन्म होता है। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता काफी खुश दिख रहे हैं। अब तक 75 सीटों के रुझान में 50 सीटों पर महागठबंधन आगे है। एनडीए की हालत खस्ता है। तेजस्वी यादव को उसी तरह सफलता मिल रही है जैसे उम्मीद की जा रही थी। कांग्रेस का प्रदर्शन भी पहले से बेहतर है। अब 110 सीटों के रुझान आ गए हैं। 70 पर टीम तेजस्वी आगे है। एनडीए की हालत ख़राब है।
Post A Comment:
0 comments: