चंडीगढ़: बरोदा उप चुनाव में अब भी कांग्रेस लगभग 10 हजार वोटों से आगे चल रही है। भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नमबर पर है। अब कांग्रेस की जीत पक्की मानकर चली जा रही है। 13 राउंड की मतगणना हो चुकी है। 7 राउंड और बाकी हैं। भाजपा निराश नजर आ रही है। अभी-अभी हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल का बयान आया है जिसमे उन्होंने कहा कि हमें ऐसा लगता था कि बरोदा में कांग्रेस जीतेगी। कांग्रेस के लोगो ने किसानों को घर-घर जाकर समझाया और किसानों को डराया। ड्रामा किया , उन्होंने कहा कि हमने भी किसानों को समझाया और किसानों ने भाजपा के प्रत्याशी को वोट दिए हैं।
इनेलो के प्रत्याशी जोगेंद्र मलिक ने कहा कि लोगों को जात धर्म के नाम पर बांटा गया जिसका नुक्सान इनेलो को हुआ है। उन्होंने कहा कि इनेलो आलाकमान के कोई कमी नहीं है। हमारे अंदर कुछ कमियां हो सकती हैं।
Post A Comment:
0 comments: