Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हाथरस पहुंचे वाले हैं राहुल, प्रियंका, कांग्रेसियो पर आज भी लाठीचार्ज

Rahul-Gandhi-Reached-Hathras
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस पहुँचने वाले हैं जहाँ पीड़िता के परिजनों से मिलेंगे। इसके पहले डीएनडी पर जमकर बवाल देखा गया। राहुल गांधी के साथ 35 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल था लेकिन पांच लोगो को ही जाने दिया गया। डीएनडी पर काफी समय तक जाम लगा रहा। कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया।
राहुल, प्रियंका को कुछ शर्तों के साथ हाथरस जाने की परमीशन दी गई जिसमे कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल शामिल था। 

प्रियंका गांधी में भी आज काफी जोश देखा गया। एक कार्यकर्ता पर पुलिस लट्ठ भांज रही थी तभी वो कार्यकर्ता का बचाव करती दिखीं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमे  कांग्रेसी कार्यकर्ता बोल रहे हैं लाठीचार्ज हो गया। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: