Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

राहुल गांधी हरियाणा आएंगे, हम देखेंगे कैसे रोकती है सरकार- कुमारी सैलजा

Rahul-Gandhi-Haryana-Congress
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़- हरियाणा में सियासत और गरम होने वाली है। राहुल गांधी को हर कीमत पर हरियाणा में प्रवेश करवाने के लिए कांग्रेस हर प्रयास कर रही है। कांग्रेस के 29 विधायक और पूर्व विधायक भी चाहते है कि राहुल गांधी हरियाणा में प्रवेश करें। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा सहित पूर्व सीएम भूपेंदर सिंह हुड्डा की तिकड़ी भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरने के प्रयास में जुटी है।

राहुल गांधी को कुरुक्षेत्र बुलाने के हर प्रयास चल रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस फिलहाल भाजपा से बहुत ज्यादा कमजोर नहीं है। भाजपा की तिकड़ी जिसमे सीएम मनोहर लाल, दुष्यंत चौटाला और अनिल विज एक साथ ज्यादा नहीं दिखते जिसका कांग्रेस फायदा उठाना चाहती है। कांग्रेस को इस तिकड़ी के बारे में सब कुछ पता है ,कौन किस राह पर चल रहा है ये सब कांग्रेस को पता है।

राहुल के प्रवेश को लेकर कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने लिखा है कि हरियाणा सरकार के लोगों के बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य आए हैं कि वह राहुल गांधी जी को हरियाणा में आने नहीं देना चाहते हैं। राहुल गांधी जी का अधिकार है कि वह लोगों का दुख दर्द जानें। हम देखेंगे कैसे रोकती है सरकार।  राहुल गांधी जी हरियाणा आएंगे और अवश्य आएंगे। उनके ट्वीट के साथ एक वीडियो भी है। कई विधायक वीडियो में दिख रहे हैं।

 वैसे राहुल के हरियाणा में प्रवेश से कांग्रेस को बरोदा उप- चुनाव में ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा, नुक्सान संभव है। हरियाणा कांग्रेस की मजबूरी है कि राहुल गांधी का आदर सत्कार करें वरना कौन नेता कब साइड लगा दिया जाए कोई पता नहीं। अगर राहुल बरोदा पहुंचे और कुछ इधर-उधर का बोल गए तो कांग्रेस के रास्ते और कठिन हो जायेंगे। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: