Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

देश की सेवा करते शहीद हुए कुरुक्षेत्र के जगमीत सिंंह का अंतिम संस्कार- नम हुईं आँखें

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

बाबैन, 6 अक्तूबर राकेश शर्मा- बाबैन क्षेत्र के गांव बड़तौली के 23 वर्षीय सैैनिक जगमीत सिंंह श्रीनगर के आर्म्ड जबलपुर सेंटर-24 आरआर नगर सेक्टर-3 में तैनात थे।  मंगलवार सुबह  उनकी शहादत के बाद उसका पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव में लगाया गया जहां आज उसका अतिंंम संस्कार किया गया। जगमीत सिंह की मौत के बाद पूरे गांव मेें सन्नाटा पसरा हुआ था। जैसेे हुए जगमीत सिंह का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा तो भारत माता की जय के नारोंं से गांव गुंज उठा। सैनिक जगमीत सिंह केे मौत केे बाद परिवार के लोगों के सांत्वाना देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। सैनिक जगमीत सिंह को श्रद्धाजंली देने केे लिए कुुरूक्षेत्र लोकसभा से सांसद नायब सैनी, लाडवा विधायक मेवा सिंंह, पूर्व विधायक पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, भाजपा नेता डा. गणेश दत्त, युवा कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष हरप्रीत चीमा, जजपा हल्का प्रधान जोगध्यान, पूर्व जिलाध्यक्ष धु मन सिंह किरमच, जिला परिषद सदस्य जगीर मेहरा, राजकुमार राणा, ओमपाल राणा, जयपाल पांचाल, रामपाल सैनी, जजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप मुलतानी, दवेेंद्र बड़तौली व अन्य इलाके केे गणमान्य व्यक्तियों ने सैनिक जगमीत सिंह को पुष्प चक्र अर्पित किए। जैसे ही सैनिक जगमीत सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो लोगों का हजूम उनके पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ा। सैनिक जगमीत सिंह के पिता, माता व भाई का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। जगमीत सिंह की माता बार बार जगमीत सिंह पुत्र एक बार आजा कह कर विलाप कर रही थी।

सैनिक जगमीत सिंह का बड़ा भाई हरविन्द्र सिंह भी आर्मी में भर्ती है जो पंजाब में फिरोज पुर में डयूटी कर रहा है। जगमीत सिंह का पिता मक्खन सिंह एक किसान है जो गांव में ोती बाड़ी का काम करते है। बात दें की जगमीत सिंह के परिवार के चार सदस्य देश की सेवा कर रहे है।

सांसद नायब सैनी ने कहा कि जगमीत ङ्क्षसह एक होनहार बच्चा था जो देश की सेवा कर रहा था औए यह एक बहुत दुखद घटना है और इस दुख की घड़ी में मैं परिवार के साथ खड़ा हुं। 

लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि हमारे इलाके के लिए यह एक बहुत दुखद खबर है मै इस दुख की घड़ी में परिवार के लोगों के साथ ाड़ा हुं। विधायक मेवा सिंह ने कहा कि सैनिक जगमीत सिंह को शहीद का दर्जा देकर और जो सुविधाए केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा शहीद परिवार को दी जाती है वह सभी सुविधाए जगमीत सिंह के परिवार को सरकार के द्वारा दी जानी चाहिए।


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: