Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

खनन माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं सरकार में बैठे लोग- अशोक तंवर 

Ashok-Tanwar-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 नारनौल, 10 अक्टूबर : हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने प्रदेश की सत्ताधारी व विपक्षी पार्टियों को किसान विरोध बताते हुए उन्हें लोगों की गुमराह करने वाला बताया। श्री तंवर आज शहर के पास एक नीति होटल में पत्रकारों से बात करते हुए उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान की फसल एम.एस.पी. पर नहीं खरीदे जाने के चलते धरने व प्रदर्शन करने पर मजबूर है। जगह-जगह किसानों का प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि उसे न्याय नहीं मिल रहा है। दक्षिणी हरियाणा में चरखी दादरी के अलाव कहीं भी कपास खरीद केन्द्र नहीं होने के कारण जिला महेन्द्रगढ़ के किसान अपनी कपास की फसल को औने-पौने दामों में बेचने का मजबूर हैैं। कृषि अध्यादेश के समय भाजपा सरकार ने एम.एस.पी. पर दाना-दाना खरीदने का दावा करने के साथ यह भी कहा था कि किसान अपनी फसल कहीं भी बेच सकता है। हरियाणा सरकार ने राजस्थान के किसानों को हरियाणा में अपनी फसल बेचने से रोका जा रहा है। प्रदेश की सीमा का सील कर दिया गया है ताकि राजस्थान का किसान हरियाणा में अपनी फसल नहीं बेच सके। 

 तंवर ने कहा कि आज प्रदेश में मंडी की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आज प्रदेश का किसान बुरी तरह से आक्रोशित है। किसान जगह-जगह धरने व प्रदर्शन करने पर मजबूर है। हम ऐसे समय में पूरी तरह से किसानों के साथ हैं। लेकिन अब तक किसान की कपास, धान व बाजरा खरीदने की व्यवस्था नहीं की गई है। श्री तंवर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि आज इस क्षेत्र में खनन माफिया का राज चल रहा है। खनन माफिया ने गांव-गांव में अपराधियों को पैदा कर दिया है। खनन माफिया के चलते आज पूरे क्षेत्र के लगभग हर गांव में अवैध हथियारों की भरमार हो गई है। दूसरी ओर सरकार में बैठे नेता खनन माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में फिरौती, डकैती, महिलाओं के साथ अत्याचार, बलात्कार, व अन्य अपराध बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि खनन माफिया का पूरी तरह से खुलासा होना चाहिए। असामाजिक तत्वों पर सरकार का कोई भय नहीं रहा।

 तंवर ने चुनाव के समय जेजेपी का साथ देने के सवाल पर कहा कि उन्होंने तो जेजेपी के अलावा अन्य स्थानों पर भी अच्छे लोगों का समर्थन किया था तथा उन्हें जिताया भी था। आज भी अन्य पार्टियों के लोग उसके पास आते हैं। वे तो मजदूर हैं तथा मजदूर के पास काम करवाने के लिए तो लोग आते ही हैं। बरोदा उपचुनाव में समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि बरोदा में सभी पार्टियां अपना जोर आजमाएगी। लेकिन हम न तो भाजपा-जेजेपी के साथ है तथा न ही कांग्रेस के साथ हैं। हम आम लोगों के साथ रहेंगे। लोग अपना पंचायती उम्मीदवार भी खड़ा कर सकते हैं। कांग्रेस पर वार करते हुए श्री तंवर ने कहा कि कांग्रेस न तो प्रदेश में व न ही देश में विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रही है। कांग्रेस के कुछ लोग अब भी यह चाहते हैं कि बरोदा में भी भाजपा ही जीते। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज कांग्रेस व भाजपा के विकल्प की जरूरत है। हम ऐसे विकल्प को तैयार करने में लगे हैं।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: