नई दिल्ली- महाराष्ट्र से एक दुखद खबर आ रही है जहाँ ठाणे के भिवंडी में इमारत ढहने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमें जुटी हैं। स्थानीय पुलिस के जवान भी राहत और बचाव कार्य में जुटे है।
जानकारी के अनुसार यह घटना रात को 3.30 बजे के आसपास हुई है। इस इमारत का निर्माण 1984 में हुआ था और यहां 21 परिवार रहते हैं। इमारत तीन मंजिला थी। काफी लोग अब भी मलवे में दबे पड़े हैं। एक बच्चे को भी सुरक्षित निकाला गया है।
Post A Comment:
0 comments: