Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

PM मोदी का जन्मदिन कल, नहीं मिलेगा ज्यादा भाव, BJP के भृष्ट डुबो रहे हैं अपनी पार्टी की लुटिया 

Happy-Birthday-Narendra-Modi
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- देश का हाल बेहाल होता जा रहा है। यही वजह है कि कल पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें पहले जैसा भाव नहीं मिलता दिख रहा है। पीएम के कामकाज पर पर न के बराबर सवाल उठ रहे हैं लेकिन भापजा शाषित राज्यों में जिस तरह के घोटाले जारी हैं उससे पीएम की शाख पर बट्टा लग रहा है। पाकिस्तान जैसे देश ने कोरोना पर काफी हद तक काबू पा लिया लेकिन भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और न जाने कब तक बढ़ते रहेंगे। कोरोना टेस्ट घोटाले भी एक बड़े राज्य से सामने आ रहे हैं। 

इसका प्रमुख कारण है कि विधायक न बन पाने के लायक नेता मोदी-मोदी बोल सांसद और मंत्री बन गए और भ्रष्ट अधिकारी उन पर हावी हैं। कुछ नेता भ्रष्ट अधिकारियों पर इस लिए नकेल नहीं कस पा रहे हैं क्यू कि वो नेता भी किसी न किसी रास्ते से अपनी तिजोरी भरने में जुटे हैं। अब भाजपा को आने वाले तमाम चुनावों में अयोध्या में  बनने वाली राम मंदिर का सहारा है। पंचायत से निगम चुनावों में भी भाजपा राम मंदिर का ही जाप करेगी। 

भाजपा के पतन के संकेत सोशल मीडिया पर साफ दिख रहे हैं। न छात्र खुश हैं न किसान न ही गरीब मजदूर अगर कोई खुश है तो भाजपा के भ्रष्टाचारी नेता। यहाँ तक कि अधिकतर भाजपा कार्यकर्ता भी खुश नहीं हैं। चीन के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा जा रहा है। 
एक समय था कि देश के किसी राज्य में भाजपा कार्यकर्ता या नेता की पिटाई होती थी तो 90 फीसदी लोग भड़क जाते थे और पिटाई करने वालों को घेरते थे। अब ऐसा नहीं है। अधिकतर लोग कहते हैं अच्छा हुआ। भाजपा इसी लायक है। भ्रष्ट भाजपा के पतन के कारण हैं। वर्तमान में कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व कमजोर है जिसका फायदा केंद्र में भाजपा को मिल सकता है लेकिन कई राज्यों में भाजपा अब सत्ता से दूर होती दिखेगी।

 हरियाणा जैसे राज्य में अगर आज विधानसभा चुनाव हो जाएँ तो भाजपा दो अंकों तक शायद ही पहुँच सके। यहाँ के कुछ नेता कहते हैं कि न मोदी के कोई आगे पीछे न मनोहर के? ये नेता देश के लिए काम करते हैं। ये सच है लेकिन ऐसा बोल कर वो नेता अपना घर भरने लगते हैं। अब जनता समझदार हो गई है। सोशल मीडिया का रुख देख ऐसा लग रहा है कि हरियाणा में जितना हाल में भूपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर लोगों ने उन्हें भाव दिया था उतना इस प्रदेश में पीएम मोदी को भाजपा कार्यकर्ता देंगे। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: