Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

घायल किसान से मिले दिग्विजय चौटाला, कहा लाठीचार्ज से दुखी हूँ, किसान भाईयों से माफी चाहता हूँ

Digvijay-Chautala-Meet-Natthalal
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

कुरुक्षेत्र, 17 सितंबर राकेश शर्मा- जजपा नेता दिग्विजय चौटाला गुरुवार को धर्मनगरी के गांव चिब्बा निवासी नत्था राम से मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। जैसे ही दिग्विजय सिंह नत्था राम के घर पहुंचे तो उन्हे देखकर नत्था राम खूब खिल उठे। इस मौके पर उनके साथ जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, केसी बांगड, शाहाबाद विधायक रामकरण काला मौजूद रहे। नत्था राम से मिलकर जजपा नेता ने कहा कि उन्हे दु:ख है कि किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग नत्था राम के पांव में चोट लगी है। उनके मन में कई दिन से नत्था राम से मिलने की इच्छा थी, इसके चलते ही वे आज मिलने पहुंचे हैं। नत्था राम ने भावुक होते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला में वे स्वयं चौ. देवीलाल को देखते हैं। उसे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हरियाणा खूब तरक्की के राह पर जाएगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि नत्था राम जैसे बुजुर्गों के विश्वास को वे कभी टूृटने नही देंगें। दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जननायक जनता पार्टी हरियाणा को तरक्की के राह पर ले जाएगी। 

आंदोलन में किसानों पर लाठीचार्ज से वे स्वयं दुखी हैं : दिग्विजय
दिग्विजय चौटाला ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि पिपली में जो लाठी चली वह किसानों के साथ उनको भी लगी है। इसके लिए वे सभी किसान भाईयों से माफी चाहते हैं। चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार किसानों के हित में फैसले ले रही है। लेकिन विपक्ष के पास कोई मुद्दा न होने के कारण वे किसानों को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। 

दुष्यंत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हुड्डा : निशान सिंह 
जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा एंड कंपनी दुष्यंत चौटाला को बदनाम करने की कोशिश कर रही है लेकिन हरियाणा के लोग हुड्डा के बारे में खूब जानते हैं। हरियाणा के लोग हुड्डा के बहकावे में आने वाले नही हैं। जजपा पार्टी किसान, मजदूर व व्यापारी वर्ग के साथ है और इनके भले के लिए काम करती रहेगी। केसी बांगड ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान अध्यादेश किसानों के हित में हैं। कृषि अध्यादेशों के खिलाफ केवल विपक्षी किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।  इस अवसर पर जेजेपी ज़िलाध्यक्ष कुलदीप मुलतानी, मायाराम चन्द्रभानपूरा, प्रो. रणधीर सिंह, जसविन्द्र खैहरा, योगेश शर्मा, सूबे सिंह, कुलदीप जखवाला, होशियार सिंह, सतपाल कुरड़ी, बबलू काजल, हनी दहिया, रामचन्द्र डोल्ला माजरा, मदन गोपाल, राजपाल चिब्बा, बलकार चिब्बा व् अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: