Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हल्की बारिश, तालाब बन टूट जाती हैं करोड़ों की लागत से बनीं फरीदाबाद की सड़कें 

Rain-In-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद- फरीदाबाद की समुद्र तल से ऊंचाई 198 मीटर है लेकिन शहर के लाखों लोग फिर भी बारिश के समय में जलभराव की समस्या से परेशान रहते हैं। कई सेक्टरों, कालोनियों में थोड़ी सी बारिश के बाद भारी जलभराव देखा जा सकता है। सड़कें तालाब बन जाती हैं। बड़े-बड़े वाहन तक सड़कों पर नहीं चल पाते। एक बड़े प्रोजेक्ट के तहत जल भराव की समस्या से छुटकारा मिल सकता है लेकिन शहर के नेता इस बारे में नहीं सोंचते। बारिश के पानी का सद्युपयोग भी किया जा सकता है। अरावली या यमुना की तरफ मोड़ा जा सकता है। वर्तमान में शहर में जो पानी सप्लाई होता है वो पीने लायक नहीं होता। हर कोई खरीदकर पानी पी रहा है। जो पानी खरीदकर नहीं पीते। निगम द्वारा सप्लाई का पानी पीते हैं वो तमाम बड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। 

हाल के कुछ दिनों से शहर में बारिश हो रही है और कई जगहों पर लोग जलभराव से परेशान हैं। शहर की तमाम सड़कें जलभराव से टूट रहीं हैं। ये सड़कें करोड़ों की लागत से बनती हैं। कुछ सड़कें दो साल भी नहीं चलतीं। अगर जल निकाशी का कोई प्रोजेक्ट लाया जाता है तो ये सड़कें असमय नहीं टूटेंगी और जितने रूपये इस प्रोजेक्ट में लगेंगे उससे ज्यादा सड़कों से बच जाएंगे। वर्तमान में शहर की सड़कों पर सैकड़ों करोड़ खर्च होते हैं। शहर के नेताओं को दूर तक सोंचने की जरूरत है। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: