नई दिल्ली- लगभग सौ दिन तक सड़क पर प्रदर्शन और फिर दिल्ली में दंगा हुआ। शाहीन बाग़ पूरे देश में सुर्ख़ियों में रहा लेकिन अब शाहीन बाग़ में प्रदर्शन करने वालों का मोहभंग होता जा रहा है। यही कारण है कि इस प्रदर्शन में शामिल रहे राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल दिल्ली के सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली, डॉ. मेहरीन और आम आदमी पार्टी (आप) की कार्यकर्ता तबस्सुम हुसैन सहित शाहीनबाग में रहने वाले कई लोग भाजपा में शामिल हो गए।
दिल्ली भाजपा ने इन लोगों का पार्टी में आने पर जोरदार स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इन सभी का स्वागत किया।
Post A Comment:
0 comments: