Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

6 दिन इंसानों को, एक दिन बेजुबान जानवरों को भी भोजन कराएं देश के सक्षम लोग

During lockdown period, stray animals
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली:  जीव-जंतु मानव जाति  के लिए सदैव से ही उपकारी है। और वो हमेशा ही मनुष्य को किसी न किसी प्रकार से फायदा पहुंचते हैं । हमारी धरती पर लगभग जीव जंतु की 87 लाख प्रजातिया है। और तो और कुछ की पह्चान होना अभी भी बाकि है और कुछ लुप्त होती जा रही है। और जो है उनमे से पालतू जीव हमारे लिए बहुत अधिक महत्व रखते है।मनुष्य और जीव  जंतु एक दूसरे पर बहुत अधिक निर्भर है और इस चक्र में अपना – अपना योगदान देते है। वर्तमान में देश में कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में तालाबंदी है और देश की आधी से ज्यादा आबादी सरकार और देश के सक्षम लोगों पर निर्भर है और देश के सक्षम लोग दिल से जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं। सरकारी सहायता भी मिलने लगी है लेकिन सिस्टम में कई कमियां हैं जिस कारण उसका फायदा वो उठा रहे हैं जो जरूरतमंद नहीं हैं। 

अधिकतर जरूरतमंद सक्षम लोगो पर अब भी निर्भर हैं। देश में करोड़ों ऐसे जीव जंतु हैं जो मानव जाति पर निर्भर हैं और सक्षम लोगों को इस बारे में भी सोंचना चाहिए। हर रोज देश में इंसानों के लिए तो राशन भोजन बंट रहा है लेकिन उन पशुओं की मदद कम ही लोग करते दिख रहे हैं जो इंसानों पर निर्भर हैं। वो बेचारे बोल नहीं सकते। किसी को टेलीफोन नहीं कर सकते। शायद यही वजह है कि बहुत कम लोगों का ध्यान उन पर जा रहा है। तमाम ऐसे जीव जंतु न जाने कितने दिनों से भूखे प्यासे होंगे कोई पता नहीं है। देश के बहुत कम लोग ऐसे जीव जंतुओं को भोजन पानी देते दिख रहे हैं। वो इंसान के पूरक हैं और उनके लिए भी कुछ करना चाहिए। देश के सक्षम लोग, समाजसेवी संस्थाएं रोजाना इंसानों को भोजन पहुंचा रही हैं। हो सकते तो कुछ संस्थाएं या कुछ सक्षम लोग हफ्ते में एक बार इन जीव जंतुओं तक भी भोजन पहुंचाएं। जो पशु चारे पर निर्भर रहते हैं उन तक चारा पहुंचाएं। जैसे की पुलिस कर रही है। कोरोना लॉकडाउन में देश की पुलिस हर किसी का ध्यान रख रही है। आप सब भी थोड़ा ध्यान दें। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: