Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कमलनाथ से ज्यादा टेंशन में होंगी MP में भाजपा कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मारने वालीं कलेक्टर?

Rajgarh-MP-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: देश की राजनीति में कब क्या हो जाए कोई पता नहीं। मध्य प्रदेश में जो कुछ हो रहा है पूरा देश देख रहा है और किसी को नहीं पता था कि सिंधिया  भाजपा के हो जायेंगे। हाल में नागरिकता क़ानून का समर्थन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मारने वाली मध्य प्रदेश के राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता एवं उनके अधीनस्थ काम कर रहीं डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा फिर सुर्ख़ियों में हैं। अब कहा जा रहा है कि कमलनाथ की विदाई होने वाली है। मैडम को नहीं पता था कि  जल्द ऐसा भी हो सकता है। उस समय कलेक्टर को कई पार्टियों के नेताओं ने शेरनी बताया था और भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरा था।
मध्यप्रदेश के पूर्व मु्ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि क्या सोचा था मैडम, आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दोगे और हम चुप-चाप घरों में बैठकर भूल जाएंगे, क्या भारत माता की जय बोलने पर थप्पड़ मारे जाएंगे और हम आंख बंद करके बैठ जाएंगे। ये भूल है मैडम।

बता दें कि हाल ही में मध्य प्रदेश में राजगढ़ की महिला कलेक्टर निधि निवेदिता एवं उनके अधीनस्थ काम कर रहीं डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में धारा 144 लगाने के बाद भी रैली निकालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामने थप्पड़ मारे थे।
इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने इन दोनों अधिकारियों से भी धक्कामुक्की भी हुई और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा की चोटी भी खींची, जिससे उनके बाल बिखर गये। इस सारी घटना के कुछ वीडियो भी वायरल हो गये हैं। भाजपा ने इन दोनों अधिकारियों द्वारा सीएए के समर्थकों को पीटे जाने पर कहा कि ये लोकतंत्र का काला दिन है।
अब संभव है जल्द शिवराज की मध्य प्रदेश में फिर वापसी हो और कमलनाथ की विदाई हो ऐसे में सोशल मीडिया  लोग किया लिख रहे हैं पढ़ें

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: