Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हॉर्स ट्रेडिंग एक नौटंकी, राज्यसभा जाने के लिए दिग्विजय सिंह ने रचा बड़ा ड्रामा?

MP-Congress-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में चल रहे राजनीतिक ड्रामे में अब ट्विस्ट आ गया है। मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री उमंग सिंधार ने आज एक ट्वीट कर इस ड्रामे का जिम्मेदार भाजपा नहीं कांग्रेस को बता दिया है। एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर अब सवाल उठने लगे हैं। जिस समय कांग्रेसी विधायक दिल्ली नहीं पहुंचे थे उसके काफी पहले दिग्विजय सिंह लगातार ट्वीट कर रहे थे कि भाजपा ने कई विधायकों को करोड़ों का ऑफर दिया है। इसके बाद कई विधायक दिल्ली आये और आधी रात्रि को दिग्विजय सिंह उन विधायकों को गुरुग्राम होटल से मध्य प्रदेश ले गए। दिग्विजय सिंह को संकटमोचक बताया जाने लगा लेकिन अब केबिनेट मंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि माननीय कमलनाथ जी की सरकार पूर्ण रूप से सुरक्षित है. यह राज्यसभा में जाने की लड़ाई है,बाकी आप सब समझदार हैं।
अब जानकारी मिल रही है कि जो विधायक दिल्ली और गुरुग्राम गए थे उनमे उनमें 2 विधायक दिग्‍गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बेहद करीबी हैं। इन विधायकों में बिसाहूलाल सिंह और एंदल सिंह कंषाना शामिल हैं। अब कहा जा रहा है कि इस ड्रामे के रचयिता कोई और नहीं दिग्विजय सिंह हैं और राज्य सभा जाने के लिए उन्होंने ये ड्रामा करवाया है।
 कहा जा रहा है कि दिग्विजय सिंह की राज्‍यसभा सीट का कार्यकाल खत्‍म हो रहा है और मध्‍य प्रदेश में 3 सीटों पर राज्‍यसभा चुनाव होने हैं। इनमें से 2 सीटों पर कांग्रेस आसानी से जीत सकती है। खुद को संकटमोचक साबित कर दिग्विजय राज्य सभा की सीट पक्की करने का प्रयास कर रहे हैं। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: