Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जन सेवा वाहिनी ने किया महिलाओं को सम्मानित

Jan-Seva-Vahini-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद-07 मार्च। जब सृष्टि का सृजन हुआ तब पुरुषो के साथ महिला को भी विशेष स्थान देकर अवतरित किया गया। अपनी प्रतिभा की बदौलत वर्तमान में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हरियाणा की पर्वतारोही  संतोष यादव, सायना नेहवाल,गीता-बबीता फोगाट,मानुषी छिल्लर ने दुनिया में प्रदेश का नाम रौशन किया है। आज देश की वित्तमंत्री, रक्षामंत्री, राज्यपाल जैसे पदों पर महिलाएं मौजूद हैं। हमें राजनैतिक रूप से मजबूत होना होगा। क्यों सरकारों में हमें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ही दिया जाता है। इस सोच को समाज में से बदलना होगा। उपरोक्त विचार हरियाणा की पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने अपने संबोधन में व्यक्त किए।

अग्रवाल धर्मशाला सराय ख्वाजा में जनसेवा वाहिनी संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 'सृष्टि सृजन सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विधान सभा की पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव और हरियाणा महिला आयोग की सदस्य रेणू भाटिया ने महिलाओ को सम्मानित किया। महिलाओं को संबोधित करते हुए संतोष यादव ने कहा कि वर्तमान में हमें मजबूती के साथ समाज के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षिक और व्यावसायिक हर क्षेत्र में मजबूत होकर नेतृत्व करना होगा। हमे शिक्षित होकर स्वावलंबी बनना पड़ेगा। जब हम मजबूत होंगे तब परिवार मजबूत होंगे। जिसघर में महिलाओं की भागीदारी  बराबर होती है उन परिवारों का समाज में सुदृढ़ विकास होता है। हरियाणा महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज हमें शिक्षित और संगठित होकर स्वयं सक्षम होंना होगा। महिलाओ का एक दिन ही नहीं बल्कि हर दिन विशेष दिवस होना चाहिए।

 सामाजिक संस्था जनसेवा वाहिनी की अध्यक्ष पूनम मिश्रा ने संस्था की विगत 20 वर्षों की तमाम गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए महिलाओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में मिस दिल्ली-2018 निधि बड़ौला, फिल्म एक्ट्रेस आन पाराशर, शिक्षाविद भारती भाकुनी और पुष्पा गोसाई, डॉ सीमा भारद्वाज, सुषमा नेगी, परमिता चौधरी, पर्यावरणविद एवं जीव जंतु प्रेमी राज दुबे, रेखा चौहान, रुक्मणि, दीक्षा भाटी, मोनिका भाटी, सीमा श्रीवास्तव, सीमा शर्मा, सोनू गुप्ता, शशी कला तिवारी, उर्मिला खंडेलवाल, प्रीती दुबे  प्रमुख रूप से शामिल थीं। मंच संचालन डॉ सीमा भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर जेजेपी नेता उमेश भाटी, शिक्षाविद दामोदर भारद्वाज,शिक्षाविद गौरव पाराशर, संजय कौशिक चेयरमैन, विमल खण्डेलवाल, संगीता त्यागी, विशाल कौशिक, अनिरुद्ध, ओम सेठी, पवन नेगी काआयोजन में विशेष योगदान रहा।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: