Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कला और संस्कृति के हब के रुप में अपनी पहचान बनाएगा कुरुक्षेत्र: मनोहर लाल

Haryana-CM-Manohar-Lal-Kurukshetra
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

कुरुक्षेत्र 1 मार्च- राकेश शर्मा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र अब कला और संस्कृति के हब के रुप में भी अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। इस सांस्कृतिक केन्द्र से पूरी दुनिया को हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का संदेश भी मिलेगा। इस संदेश को पूरी दुनिया में पहुंचाने के लिए हरियाणा कला परिषद भी अपनी एक अहम भूमिका अदा करेगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को कलाकृति भवन में चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र में शिफ्ट किए गए हरियाणा कला परिषद के मुख्यालय का शुभारम्भ करने के उपरांत बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक रामकरण काला, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक यशेन्द्र सिंह, उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा, कला परिषद के उपाध्यक्ष संजय भसीन, कला एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुभाष सिहाग, कला परिषद अम्बाला मंडल के क्षेत्रिय निदेशक नागेन्द्र शर्मा, रोहतक मंडल के क्षेत्रिय निदेशक गजेन्द्र फोगाट ने नारियल तोडक़र और नटराज की मूर्ति पर माल्यअर्पण कर विधिवत रुप से हरियाणा कला परिषद के मुख्यालय का शुभारम्भ किया और मुख्यमंत्री ने परिषद के उपाध्यक्ष संजय भसीन को कुर्सी पर बैठाकर हरियाणा कला परिषद के नए मुख्यालय की बागडोर भी सौंपी है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जैसे ही हरियाणा कला परिषद के नए मुख्यालय में प्रवेश किया तो पंजाब, हरियाणा के लोक कलाकारों के वाद्ययंत्रों की गुंज और लोक नृत्यों के उत्साह का दृश्य देखने योग्य था। इतना ही नहीं हरियाणा कला परिषद के भवन को रंग-बिरंगे फुलों और चमकीले रंगों से रंगोली बनाकर कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने का काम किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा कला परिषद के सभी कक्षों अवलोकन किया और कहा कि कला परिषद द्वारा निरंतर कलात्मक गतिविधियों से प्रदेश की संस्कृति को नए आयाम प्रदान करने में सहयोग दिया जा रहा था, अब कुरुक्षेत्र से प्रदेश की संस्कृति की बागडोर सम्भाली जाएगी। हरियाणा कला परिषद के अधीन चारों मण्डल स्तरीय केंद्रो द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र में कला को बढ़ावा देने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा।
हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष संजय भसीन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष कलाकृति भवन में संगीत नाटक अकेडमी की शाखा खुलवाने की मांग को रखते हुए कहा कि इससे अन्य प्रदेशों की तरह हरियाणा के कलाकारों को भी विभिन्न विद्याओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा राष्टï्रीय नाट्य विद्यालय की तर्ज पर हरियाणा कला परिषद का स्वयं का रंगमंडल बनाए जाने की मांग को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है। यहां पर हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष संजय भसीन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा कला परिषद के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ यादगार के रुप में एक स्मृति चित्र भी खिंचवाया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डïा, केडीबी के सीईओ गगनदीप सिंह, डीएसपी ममता सौदा, केडीबी सदस्य सौरव चौधरी, समाज सेवी खरैती लाल सिंगला, हरियाणा कला परिषद के कार्यालय प्रमुख धर्मपाल, अजमेर सिंह, विकास शर्मा, रविंद्र कुमार, मनीष डोगरा, सीमा काम्बोज आदि उपस्थित थे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: