Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

परिवहन मंत्री ने दिखाई मर्सडीज बैंज की 2 वोल्वो बसों को हरी झंडी

Haryana Transport Minister, Mr. Mool Chand Sharma flagging off a new Mercedes Benz bus
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़, 19 मार्च- हरियाणा के परिवहन मंत्री  मूलचंद शर्मा ने कहा कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत आज पूरे भारत में हरियाणा रोडवेज का अपना नाम है और उत्तर भारत की बात की जाए तो यात्री हरियाणा रोडवेज की बस में सफर करना पसंद करते हैं।

मूलचंद शर्मा आज सेक्टर-17 स्थित अन्तर्राज्यीय बस अड्डे से मर्सडीज बैंज की 2 वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वोल्वो बसों को हरियाणा में बेहद पसंद किया जाता है।

         आज राज्य परिवहन के बेड़े में 18 बसें शामिल की गई हैं जिनमें 12 मर्सडीज बैंज जबकि 6 वोल्वो बसें हैं। आज रवाना की गई बसों में से एक बस चंडीगढ़ से बल्लभगढ़ जबकि दूसरी चंडीगढ़ से दिल्ली रूट पर चलेगी। औद्योगिक नगर होने के चलते फरीदाबाद से आगे बल्लभगढ़ तक वोल्वो चलाई जाएगी।

         बसों को हरी झण्डी दिखाने के बाद बस अड्डे पर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मुझे दी है और इस नाते यह मेरा परिवार है। इसलिए वे किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार से दूर रहें क्योंकि मैं किसी हालत में विभाग और इसके अधिकारियों-कर्मचारियों के हितों पर आंच नहीं आने दूंगा।

         परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी यूनियनों के साथ हुई एक बात से भी पीछे नहीं हटेगी। वे बसों की डिमांड बताएं, उतनी ही बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने यूनियनों की आशंका को निर्मूल साबित करते हुए विभाग में लगभग 5200 कर्मचारियों की भर्ती की है। इसी तरह, आज राज्य परिवहन के बेड़े में 18 बसें शामिल की गई हैं जिनमें 12 चण्डीगढ़ से जबकि 6 बसें गुरुग्राम से चलाई जाएंगी। इसके अलावा, जल्द ही 867 साधारण बसें, 20 वोल्वो बसें, 150 मिनी बसें तथा 150 सीएनजी बसें भी बेड़े में शामिल की जाएंगी   

         इस मौके पर उपस्थित एनआईटी फरीदाबाद से विधायक श्री नीरज शर्मा ने बल्लभगढ़ तक वोल्वो चलाने पर राज्य सरकार और परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ तक वोल्वो चलने से फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल से चण्डीगढ़ आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

         परिवहन विभाग के निदेशक श्री वीरेन्द्र दहिया ने परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया कि समय-समय पर और भी बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी और भविष्य में प्रदेश में बसों की कोई कमी नहीं रहेगी।

         इस मौके पर चण्डीगढ़ डिपो के महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र सिंह समेत विभाग के कई वरिष्ठï अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: