Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

KPG बोले स्मार्ट सिटी की सफाई में मील का पत्थर साबित होंगी स्वीपिंग मशीनें, विजय बैसला ने कहा थैंक्स मंत्री जी

Vijay-Baisla-Thanks-Krishanpal-Gurjar
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर हमेशा फरीदाबाद की जनता के बारे में सोंचते हैं और इसका बड़ा उदाहरण है कि कभी नहर पार क्षेत्र में पहुँचने में घंटों लगते थे जो अब मिनटों लग रहे हैं। दर्जनों पुल बन चुके हैं। कभी बदरपुर बार्डर से पलवल पहुँचने में भी घंटों लगते हैं जो अब आधे घंटे से कम का समय लगता है। कई ओवरब्रिज बन चुके हैं। ये कहना है भाजपा नेता विजय बैसला का जिन्होंने कहा कि मैं उनके काफी करीब रहता हूँ और मैं देखता हूँ कि वो हर समय फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता के बारे में ही बात करते रहते हैं। जनता की समस्याओं का समाधान करने की बात करते रहते हैं। विजय ने कहा कि आज मंत्री जी ने सेक्टर 31 में आटोमैटिक सफाई मशीन का शुभारम्भ किया और अब सेक्टर 31 सहित शहर की अन्य सड़कें भी चमकेंगी जिसके लिए मैं मुख्य्मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर और वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी का आभार जताता हूँ। विजय ने कहा कि मंत्री जी के पिछले कार्यकाल से अधिक इस कार्यकाल में विकास कार्य होंगे और जल्द फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के रूप में नजर आएगा। 

आपको बता दें कि केंद्रीय सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज स्प्रिंग  फील्ड कॉलोनी में स्वीपिंग मशीन का उद्धघाटन किया। उन्होने कहा की यह मशीन  शहर को डस्ट फ्री करने के लिए सरकार द्वारा  करीब एक करोड़ की लागत से खरीदी गई है ।जो पूरे फरीदाबाद शहर की सड़कों को साफ करेगी।उन्होने कहा कि तीन चार महीने में ऐसी 10 मशीनें  हरियाणा सरकार द्वारा खरीदी जाएंगी  उन्होंने कहा कि  अब तक  फरीदाबाद में तीन मशीनें आ चुकी है जो पूरे एरिया को पूरा साफ करेगी। और उसके बाद फरीदाबाद शहर के अलग अलग हिस्सों में रोड के ऊपर से डस्ट को साफ करेगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल के साथ इस मौके  पर नगर निगम कमिश्नर यश गर्ग, फरीदाबाद की मेयर सुमन वाला, पार्षद अजय बैसला जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा,नगर निगम के एस ई बी के कर्दम सहित नगर निगम से संबंधित अन्य अधिकारी और पार्षद  मौजूद रहे। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी और रात के समय भी शहर के मुख्य मार्गों को साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को करने में कोई कमी नहीं रहने दीजिए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद को इन मशीनों की तौर पर एक बड़ी सौगात दी है उन्होंने कहा कि यह मशीनें फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने जनता से भी आह्वान किया कि हम सभी को मिलकर शहर को साफ सुथरा बनाना होगा उन्होंने कहा कि सभी नागरिक  अपने चारों तरफ साफ सफाई रखेंगे तो हमारा पूरा शहर साफ सुथरा हो जाएगा।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: