Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

छतरपुर में फिर वापसी करेंगे भाजपा के पूर्व विधायक ब्रह्म सिंह तंवर - साहिल नम्बरदार

Sahil-Nambardar-BJP-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली:  साउथ दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की छतरपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने इस बार ब्रह्म सिंह तंवर को फिर मैदान में उतारा है। फरीदाबाद के नजदीक होने के कारण फरीदाबाद के कई भाजपा नेता इस बार तंवर को जिताने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगाएंगे। युवा भाजपा नेता साहिल नम्बरदार में छतरपुर के मैदान में उतर गए हैं जिनका कहना है कि इस बार ये सीट भाजपा ही जीतेगी। नंबरदार ने तंवर के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। आज वो अपनी टीम के सुशील तंवर, सोनू भड़ाना, राज तंवर, संदीप भड़ाना, रोहित भड़ाना, इंद्रजीत रावत के साथ छतरपुर पहुंचे। साहिल ने बताया कि यहाँ से आप विधायक करतार सिंह तंवर के प्रति लोगों की नाराजगी है जिसका फायदा भाजपा उम्मीदवार ब्रम्ह सिंह तंवर को मिलेगा। 

आपको बता दें कि 2008 में इस क्षेत्र को विधानसभा सीट घोषित किया गया था । 2008 में चुनाव आयोग ने यहां पर पहली विधानसभा के चुनाव कराए। तब यहां से कांग्रेस के बलराम तंवर ने भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को हराया और विधायक बने। 2013 के चुनाव में यहां भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर ने पिछली हार का बदला लेते बलराम तंवर को हराया और खुद विधायक बने। 2015 के चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी करतार सिंह तंवर ने जीत हासिल की। उन्‍होंने भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को शिकस्‍त दी थी और इस बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करतार सिंह तंवर का भाजपा के ब्रम्ह सिंह तंवर से मुकाबला है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: