Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

CAA: वोट के लिए विपक्षी पार्टियों ने लोगों में फैलाया भ्रम- राव इंद्रजीत सिंह

Minister-indrajeet-singh-CAA
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चण्डीगढ़, 5 जनवरी- केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) देश का कानून है तथा इससे किसी भी व्यक्ति की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के जो नागरिक हैं, उनको इससे अधिनियम से भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर देश का विकास कर रही है। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए लोगों को बहका कर आपस मे लड़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसा नही होने दिया जायेगा।

        केन्द्रीय मंत्री ने आज रेवाड़ी में नागरिक संशोधन अधिनियम के तहत डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की लॉन्चिंग करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और संस्कार हिंदू जीवन शैली की परंपराओ पर आधारित है। हम चाहते हैं कि देश की पुरानी परंपरा बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति हिंदुस्तान का नागरिक है उन्हें इस अधिनियम से डरने व घबराने की जरूरत नहीं है।

        केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों व दलों द्वारा सीएए के नाम पर समाज को आपस में लड़ाकर बांटने का काम किया जा रहा है। ऐसे लोगों से सचेत रहना होगा। विपक्ष के लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में लोगों को भ्रमित व प्रदर्शन कर देश में अशांति फैलाने का असफल प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। इस अधिनियम से किसी को भी कोई खतरा नहीं है। विपक्षी पार्टियों द्वारा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के चलते लोगों में सीएए को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है तथा लोगों को चाहिए कि वे उनके बहकावे में न आएं और ऐसे लोगों से सचेत व सतर्क रहें।

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा की नागरिक संशोधन अधिनियम देश की ही मांग थी। यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नही, तीन पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हिन्दू, सिख, ईसाई, बौद्ध भाई वहां से प्रताडि़त होकर भारत में शरणार्थियों के रुप मे पहुँचे हैं, उन पीडि़तों को  नागरिकता देने के लिए है। सीएए को नागरिकता देने का कानून बताकर कहा कि यह नागरिकता छीनने का कानून नहीं है, इस कानून की सही जानकारी के अभाव में लोग इससे भ्रमित हो रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे से रहते है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगे इस कानून को धर्म से जोडक़र लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। आज आवश्यकता है कि लोगों को इस कानून की सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए और इसी लिए हम लोगों को समझाने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को भ्रमित होने के स्थान पर इस कानून को समझना चाहिए और अन्य लोगों को भी इसकी सही जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए।

उन्होंने कई उदाहरण देकर इस बात को समझाया कि इससे कोई भी भ्रमित ना हो। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य भारत सरकार द्वारा पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम की सही जानकारी आमजन तक पहुंचाना है जिससे भारत का नागरिक किसी भी तरह से भ्रमित न हों। समाज के प्रबुद्ध वर्ग आमजन को सीएए की सही जानकारी दें।

इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल, कोसली के विधायक लक्ष्मन लक्ष्मण  यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष पंडित योगेन्द्र पालीवाल, प्रीतम चौहान, अमित यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: